फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में सृष्टि बनी चैंपियन

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में सृष्टि बनी चैंपियन

Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में सृष्टि बनी चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिला योग संघ की ओर से मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सात आयु वर्ग में योग के प्लेयर्स ने दमखम दिखाया। 8 से 11, 11 से 14, 14 से 17, 17 से 21, 21 से 25, 25 से 35 के अलावा इससे ऊपर से आयु वर्ग के मुकाबले भी हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों वर्गों के मुकाबले हुए। 8 से 11 आयु वर्ग में ग्रेसिका ने बाजी मारी। लड़कों के वर्ग में भूपिंद्र चैंपियन बना। 11 से 14 आयु वर्ग में सृष्टि प्रथम रही। करनाल की इस होनहार खिलाड़ी ने हाल ही में केरल में आयोजित एशियन योग चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। 25 से 35 आयु वर्ग में प्रीतम व रेनू ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसोसिएशन के सचिव योगाचार्य वीरभान की देखरेख में यह प्रतियोगिता करवाई गई। सुबह समाजसेवी तरुण ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे तन के साथ ही मन भी स्वस्थ रहता है। विजेता खिलाड़ियों को समाजसेवी अनिल कुमार ने मेडल, सर्टिफिकेट व नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हारने वाले निराश होने की बजाय औैर मेहनत करें। आगामी प्रतियोगिता में नए हौसले के साथ मैदान में उतरें।

महिला वर्ग में इन्होंने जीते मेडल
आयु वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
8 से 11 ग्रेसिका महक ईशानी
11 से 14 सृष्टि प्राची खुशी
17 से 21 शशि मंजू ----
21 से 25 गुंजन बबीता रजनी

पुरुष वर्ग के यह चैंपियन
आयु वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
8 से 11 भूपिंद्र रितिक सूरज
14 से 17 विशाल सबीर सौरभ
17 से 21 सुशील रूपिंद्र रोहित
21 से 25 अनिल अंकुश ----

35 से ऊपर के वर्ग में इनका दबदबा
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में 35 से ऊपर के आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। महिलाओं में सरोज ने बाजी मारी। जबकि पूजा ने द्वितीय और नीलम ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं पुरुषों के वर्ग में केहर सिंह चैंपियन बने। दूसरे नंबर पर सचिन मलिक व तीसरा स्थान जोगिंद्र जूड के नाम रहा।
विज्ञापन


अब राज्य स्तर पर होगी परीक्षा
योगाचार्य वीरभान ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 27 व 28 अक्तूबर को फरीदाबाद में होगी। उन्होंने मेडल विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed