फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सेक्टर-4 के मेला ग्राउंड में होगा दशहरे का आयोजन, मुख्यमंत्री रिमोट से करेंगे 75 फुट के रावण का दहन

सेक्टर-4 के मेला ग्राउंड में होगा दशहरे का आयोजन, मुख्यमंत्री रिमोट से करेंगे 75 फुट के रावण का दहन

Fri, 19 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-4 के मेला ग्राउंड में होगा दशहरे का आयोजन, मुख्यमंत्री रिमोट से करेंगे 75 फुट के रावण का दहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विजय दशमी के मौके पर शुक्रवार को शहर के सेक्टर-4 स्थित मैदान में रावण दहन की रस्म अदा करेंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की करीब 5 एकड़ की यह जगह अब स्थाई रूप से मेला ग्राउंड के नाम से जानी जाएगी, अर्थात यहां कॉमन फक्शन और फेस्टीवल आयोजित हुआ करेंगे। इससे पूर्व, दशहरा मेला सेक्टर-16 की एक खाली जगह पर आयोजित होता था, जो अपर्याप्त थी। अब मुख्यमंत्री ने मेला ग्राउंड के नाम से शहर वासियों को नई सौगात दी है। बता दें कि इस बार 75 फुट का रावण बनाया गया है और कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले क्रमश: 70 व 65 फुट के बनाए हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने गुरुवार को मेला ग्राउंड का दौरा किया और वहां किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उनके साथ डीएसपी राजीव कुमार, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन आनंद, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, शमशेर नैन व संपदा अधिकारी अनुपमा सांगवान के अतिरिक्त श्री राम लीला सभा रजि. करनाल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर सेक्टर-4 के ग्राउंड में दो तौरण द्वार, रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों के चारों और बेरिकेटिंग, 42 फुट चौड़ाई की विशाल स्टेज, वाहनो की पार्किंग और बेरिकेटिंग के पूर्व में जनता के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। वैसे बैरिकेटिंग के साथ-साथ मेला देखने वालों की भीड़ रहेगी। डीसी के अनुसार, शुक्रवार को सूर्यास्त के समय रिमोर्ट से रावण दहन की रस्म अदा करेंगे। इससे पहले, मंच से शहर की जनता को अपना शुभ संदेश भी देंगे। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन


करनाल में रजिस्टर्ड है 1904 से श्री राम लीला सभा
इस मौके पर राम लीला सभा के प्रधान अजय जैन ने बताया कि गत 114 साल से करनाल में श्री राम लीला रजि. सभा द्वारा दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यानि नई जगह यानि मेला ग्राउंड में दशहरा आयोजन को लेकर शहर की जनता में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.46 करोड़ रुपये से हुआ कर्ण पार्क का नवीनीकरण
डीसी डा. आदित्य दहिया ने शहर के पुराने आईकॉनिक पार्क कर्ण पार्क का दौरा किया। अब इसका नवीनीकरण किया गया है, जिस पर लगभग 3 करोड़, 46 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। डीसी के अनुसार, दशहरा मेला में रावण दहन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल नवीनीकरण पार्क का उद्घाटन करेंगे। कर्ण पार्क में करीब 88 लाख रुपए की लागत से ओपन एयर थिएटर बनाकर म्यूजिकल फाउनटेन लगाया गया है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इसकी शुरुआत की जाएगी। पार्क की एंट्री पर 2 फैंसी गेट, बाउंडरी वाल पर स्टेनसेल स्टील की ग्रिल व धौलपुरी पत्थर लगाया गया है, पार्क के अंदर हाई मास्ट लाईटें और फुटपाथ के साथ-साथ करीब 350 बोलार्ड लाईटें लगाई गई हैं। मिट्टी की लैंड स्केपिंग करके छोटे-छोटे माउंट बनाए गए हैं। अब पार्क में नई घास, फूल, सजावटी पौधे व गैजीबो लगाई गई हैं। फुटपाथ पर नई चैकर टाईलें व ओपन एयर जिम के उपकरण भी लगाए गए हैं।



निगम आयुक्त राजीव मेहता ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पहली बार एक नई पहल की गई है। सफाई के लिए बनाए गए सभी 4 जोनों में एक-एक मोटर साईकिल से मॉनिटरिंग करवाई जाएगी। आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसका नाम सैनीटेशन पेट्रोलिंग स्कवार्ड दिया गया है। अपनी तरह की इस मोटर साईकिल पर सीसीटीवी कैमरा, माइक अनाउंसमेंट सिस्टम, ब्लिंकर लाइट, निगम का लोगों व सायरन की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि यह पहल हरियाणा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed