फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ध्वस्त हुए सरकार के दावे, दिनभर किसान करते रहे खरीद का इंतजार, शाम साढ़े चार बजे हुई शुरू

ध्वस्त हुए सरकार के दावे, दिनभर किसान करते रहे खरीद का इंतजार, शाम साढ़े चार बजे हुई शुरू

Mon, 01 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ध्वस्त हुए सरकार के दावे, दिनभर किसान करते रहे खरीद का इंतजार, शाम साढ़े चार बजे हुई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सरकार के निर्देश पर एक अक्तूबर से भी अनाज मंडियों में धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन करनाल अनाज मंडी में शाम साढ़े चार बजे से धान की खरीद का कार्य शुरू किया गया। पूरे दिन किसान पीआर धान की खरीद का इंतजार करते रहे। लेकिन धान पर खरीदने के लिए एक भी एजेंसी मंडी धान की ढेरी पर नहीं पहुंची। शाम को फूड एंड सप्लाई व हैफेड एजेंसियों खरीद का कार्य शुरू किया। पहले दिन करीब साढ़े 15 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद की थी। इसमें 14 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद फूड एंड सप्लाई ने और करीब साढे़ 14 सो क्विंटल हैफेड ने खरीदी। बता दें इस बार तीन सरकारी एजेंसियां करनाल अनाज मंडी में धान की खरीद करेंगी, जिनमें हैफेड, फूड एंड सप्लाई व वेयर हाउस शामिल है। इस बार 1770 और 1750 पीआर धान का रेट है। सुबह ही किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर अनाज मंडी में पहुंचना शुरू हो गए थे। करनाल के अलावा, जिलेभर की अन्य मंडियों के भी इसी प्रकार के हालात रहे। घरौंडा, इंद्री, नीलोखेड़ी, तरावड़ी समेत असंध मंडियों में देरी से धान खरीद शुरू हुई। ऐसे में प्रशासन के तमाम दावे ध्वस्त हो गए।
बता दें कि पिछले कई दिन से करनाल समेत जिलेभर की मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। आढ़ती और मिलर्स अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके मनमाने दामों पर धान खरीद रहे हैं। ऐसे में किसान को सस्ते दाम मिल रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि एक अक्टूबर से सरकारी खरीद होने पर पीआर धान का उचित रेट मिलेगा, लेकिन 1770 रुपये प्रति क्विंटल की बजाए 1300 से लेकर 1500 रुपये तक खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान हरपाल सिंह, देवी दयाल, कर्मपाल ने बताया कि अधिकारियों ने आढ़तियों व मिलर्स को खुली छूट दे रखी है, किसानों से नमी के नाम पर कम रेट दिये जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि वे सुबह से खरीद का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाम को शुरू हो पाई। इसी प्रकार, के हालात कुंजपुरा मंडी के रहे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष हुई थी एक करोड़ 79 लाख क्विंटल धान की आवक
जिले में दस अनाज मंडियां है। इनमें करनाल, घरौंडा, असंध, तरावड़ी, इंद्री, नीलोखेड़ी, निसिंग, कुंजपुरा,निगदू, जुंडला शामिल है। 2017-2018 में इन सभी अनाज मंडियों में एक करोड़ 79 लाख 16 हजार 467 क्विंटल धान की आवक हुई थी। इस बार इससे भी ज्यादा धान की आवक होने की उम्मीद है। बता दें इस आवक में 1509 धान 16 लाख 94 हजार 130 क्विंटल, पीआर धान 1 करोड 38 लाख 57 हजार 478 क्विंटल, सरबती एक लाख 28 हजार 456 क्विंटल, डुप्लिकेट बासमती दो लाख 28 हजार 105 क्विंटल और बासमती दो लाख 8 हजार क्विंटल तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
धान की खरीद का कार्य शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू कर दिया गया, इस बार तीन एजेंसियां धान की खरीद करेंगी। पहले दिन करीब साढ़े 15 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई। किसानों को खरीद में कोई परेशानी न आए, इसलिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं।
-सुरेंद्र सिंह, सचिव मार्केट कमेटी सचिव करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed