{"_id":"5b6b48d14f1c1bed238b563f","slug":"91533757649-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इम्पेक्ट : आपका पार्क खस्ताहाल हैं तो नगर निगम को वाट्सअप करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इम्पेक्ट : आपका पार्क खस्ताहाल हैं तो नगर निगम को वाट्सअप करें
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहरवासियों को अब अपने पार्क की समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नगर निगम द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर 8053630000 जारी किया है। जिस पर कॉलोनी और सेक्टरवासी अपने पार्क की बदहाली का फोटो खींचकर डाल सकता है। इससे अलग शहरवासी अपने क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं की फोटो भी खिंचकर डाल सकता है। इसके बाद निगम की टीम वहां जाकर उस समस्या को दूर करेगी।
बता दें अमर उजाला ने 17 जुलाई से लगातार मेरा पार्क बदहाल क्यों? मुहिम द्वारा शहर के सभी पार्कों ही बदहाली को प्रमुखता प्रकाशित किया था। जिस पर एक्शन लेते हुए नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने व्हाट्सएप नंबर 8053630000 जारी कर दिया। आयुक्त का कहना है कि जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप पर शहरवासी समस्या की फोटो डालेंगे, तो तुरंत उस समस्या को दूर किया जाएगा।
इन समस्याओं का फोटो डाल सकते हैं व्हाट्सएप ग्रुप पर
इस व्हाट्सएप पर शहरवासी अपने वार्ड संबंधी समस्या की फोटो भी डाल सकते हैं। जैसे पार्क में गंदगी के ढेर लगे हों, पार्क में लाइट खराब हो या कॉलोनी में गली में लाइट खराब हो, पार्क में घास की कटाई न हो, पार्क में ग्रील टूटी हुई हो, पार्क का गेट टूटा हो, जाली टूटी हो, बेंच, झूले टूटे हों। इससे कॉलोनी में टूटी हुई पुलिया, उखड़ी हुई गली, गंदगी का उठान न होना आदि समस्या की फोटो खिंचकर डाल सकते हैं।
विज्ञापन
शहरवासियों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 8053630000 जारी किया है। इस पर शहरवासियों अपनी समस्याओं की फोटो खींचकर डाल सकते हैं और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पार्कों को लेकर नगर निगम गंभीर है, संबंधित अधिकारियों से भी जवाब तलबी की जाएगी। कहीं पर भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। -राजीव मेहता, नगर निगम आयुक्त करनाल।