फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर गांव नरूखेड़ी में भाकियू ने किया जागरूक

2 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर गांव नरूखेड़ी में भाकियू ने किया जागरूक

Wed, 31 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
2 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर गांव नरूखेड़ी में भाकियू ने किया जागरूक
दो फरवरी के प्रदर्शन के लिए भाकियू ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
दो फरवरी को करनाल में किए जाने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव नरूखेड़ी में जगमग योजना के विरोध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व गांव की लाडों वाली चौपाल में किसान पंचायत का आयोजित की गई। गांव इकाई प्रधान रामफल नरवाल ने अध्यक्षता करते हुए प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने का आह्वान किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किसान पंचायत में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली निगम द्वारा शुरू की गई ग्रामीण विरोधी म्हारा गांव जगमग गांव योजना के विरोध में किया जा रहा आंदोलन एक दिन जरूर रंग लाएगा। मंहगी योजना को किसान मजदूर की मौजूदा दयनीय आर्थिक हालात के चलते लागू किया जाना बड़ा ही बिजली निगम का निर्णय सही नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस संदर्भ में तुरंत संज्ञान लेकर इस और कदम उठाना चाहिए, ताकि आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुके मजदूर व किसानों को राहत मिल सके। लाडों वाली चौपाल में पहुंचने पर किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगा कर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान का अभिनंदन किया। मान ने इस योजना सहित कई लंबित मांगों को उठाते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, ग्रामीण किसान मजदूर को संपूर्ण कर्ज मुक्ति देने तथा 60 साल के बाद किसान मजदूर को पांच लाख रुपये पेंशन देने सहित पांच लाख का मेडिक्लेम देने तक किसान मजदूर आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर युवा किसान नेता शमशेर सिंह नरवाल, नाथीराम, सुखबीर सिंह, पूर्ण चंद, हवा सिंह, सत्यवान, महा सिंह, जरनैल सिंह, ईश्वर सिंह, राजेंद्र नरवाल, वेदप्रकाश, महेंद्र सिंह, हरी सिंह, अमर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed