{"_id":"5942c8fc4f1c1bae168b457e","slug":"91497549052-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन पहले लापता छात्रा का नहर से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन पहले लापता छात्रा का नहर से मिला शव
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता छात्रा का शव नहर से मिला
करनाल (ब्यूरो)। गांव फुसगढ़ से सात दिन पहले लापता बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव वीरवार को मुनक के पास नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पीड़ित सावित्री देवी निवासी गली नंबर 9 फुसगढ़ ने बताया कि उसकी बेटी काजल 8 जून को घर से अपने बीमार नाना को देखने के लिए मीरा घाटी गई थी। लेकिन वह न तो नाना के घर पहुंची और ना ही लौटी। उसने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई भी सुराग नहीं लगा। इस पर उसने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी थाना में दर्ज कराई थी। वीरवार को छात्रा का शव मुनक के पास नहर से मिला है। पीड़िता सावित्री ने बताया कि काजल के पिता की भी चार साल पहले मौत हो गई थी।