{"_id":"628bf03a23b4ac03a619010c","slug":"88-crores-will-be-given-from-four-development-works-karnal-news-knl1091700198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विकास कार्यों से देंगे साढ़े 88 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विकास कार्यों से देंगे साढ़े 88 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को अपने करनाल दौरे के दौरान कर्ण नगरी को साढ़े 88 करोड़ रुपये की सौगातें भी देंगे। दोपहर बाद पंचायत भवन से चार विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री करनाल-इंद्री रोड पर बलड़ी बाईपास के निकट नगर निगम की ओर से बनाए गए श्री आत्म मनोहर मुनि जी महाराज की स्मृति में श्री घंटाकर्ण महावीर मनोहर द्वार का उद्घाटन करेंगे। द्वार नए बस स्टैंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास स्थित है। गेट पर भव्य धौलपुर स्टोन लगाया गया है। 67 लाख 69 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है।
इन कार्यों का होगा शिलान्यास
- सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा बनाई जा रही शिव कॉलोनी स्थित 8 एमएलडी क्षमता के एसटीपी और हकीकत नगर में 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी पर, कृषि सूक्ष्म सिंचाई के लिए समुदाय आधारित सौर ग्रिड संचालित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई बुनियादी ढांचे की स्थापना होगी। परियोजना पर 13.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- नाबार्ड माईक्रो इरिगेशन के तहत शहर में मौजूदा 50 एमएलडी क्षमता के एसटीपी पर भी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किए जाए वाले सौर ग्रिड संचालित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई बुनियादी ढांचे की स्थापना होगी। परियोजना पर 65.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे गांव रांवर, शेखपुरा, गंगोगढ़ी, ऊंचा समाना, बजीदा जटान, कुटैल, कैरवाली, अमृतपुर कलां, मुबारकाबाद, अलीपुर माजरा, कलरों, चौरा की लगभग 6400 एकड़ कृषि भूमि को फायदा होगा।
विज्ञापन
- सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अन्य प्रोजेक्ट कैरवाली से मुंडोगढ़ी तक ड्रेन का नव निर्माण और इंद्री एस्केप की बुर्जी नंबर 145000 से 159000 तक खुदाई के लिए परियोजना का शिलान्यास होगा। इस पर 903.48 लाख रुपये की स्वीकृत हुई है। परियोजना से गांव कैरवाली, फाजिलपुर, माजरा, चौरा, दारूलामा, तात्तरपुर और बहलोलपुर की कृषि भूमि को बाढ़ की समस्या से बचाया जा सकेगा।