फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   8500 rupees snatched from staff nurse on the strength of gun

तमंचे के बल पर स्टाफ नर्स से छीने 8500 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
8500 rupees snatched from staff nurse on the strength of gun
घरौंडा। तमंचे व चाकू की नोक पर स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्स से नकाबपोश बदमाशों ने पर्स छीन लिया। जिसमें करीब 8500 रुपये थे। नर्स रविवार की देर शाम अपने भाई के साथ स्कूटी पर बरसत स्वास्थ्य केंद्र से पुंडरी अपने गांव लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुंडरी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन बरसत के स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स है। रविवार की रात करीब पौने आठ बजे वह अपनी बहन के साथ स्कूटी पर बरसत से गांव जा रहा था। जैसे ही उनकी स्कूटी रामनरेश के खेतों के पास पहुंची स्पलेंडर बाइक पर पीछे से आ रहे तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलती स्कूटी पर ही उसकी बहन से छीना झपटी शुरू कर दी। जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसकी बहन सोनिया का पर्स खींचना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी और उसकी बहन की कनपटी पर भी चाकू तान दिया। इसी बीच तीनों बदमाश सोनिया का पर्स लेकर फरार हो गए। जिसमें करीब साढ़े आठ हजार रुपये थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि स्टाफ नर्स का पर्स छीनने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed