फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अनाज मंडी में पड़ा है किसानों का 300 क्विंटल सोना, नहीं हो रही खरीद

अनाज मंडी में पड़ा है किसानों का 300 क्विंटल सोना, नहीं हो रही खरीद

Wed, 10 Apr 2019 03:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में पड़ा है किसानों का 300 क्विंटल सोना, नहीं हो रही खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नई अनाज मंडी में चार दिनों से करीब 300 क्विंटल किसानों का सोना पड़ा है। अभी तक गेहूं के एक भी दाने की खरीद नहीं हुई है। खरीद एजेंसी का कहना है कि अभी गेहूं में नमी की मात्रा अधिक है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है, उन्हें अनाज मंडी में ही गेहूं की फसल को सुखाना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर खेत में गेहूं की कटाई चल रही है ऐसे में किसान अनाज मंडी में गेहूं की फसल को सुखाए या फिर खेत में गेहूं की फसल को कटवाए। किसानों की इस परेशानी की ओर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। दूसरी तरफ आढ़ती भी ऑनलाइन प्रणाली के विरोध में हड़ताल पर चल रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि जब तक सरकार ऑनलाइन प्रणाली को वापस नहीं लेती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

15 को प्रदेशभर के आढ़ती शहर में सरकार के खिलाफ करेंगे रोष प्रकट
ऑनलाइन खरीद प्रणाली के विरोध में प्रदेशभर के आढ़ती एकजुट हो गए हैं और उन्होंने हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। करनाल अनाज मंडी के प्रधान रजनीश चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को नहीं मानती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को करनाल अनाज मंडी में प्रदेशभर के आढ़ती एकत्रित होंगे और सरकार के खिलाफ रैली कर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



अनाज मंडी में करीब 300 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। अभी गेहूं में नमी की मात्रा अधिक है। इसलिए खरीद नहीं हो रही है। इस बार हैफड और फूड एंड सप्लाई दो एजेंसी खरीद करेंगी।-हकीकत राय, सचिव मार्केट कमेटी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed