फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विधायक ने निर्माण कार्यों का लिया जाएजा

विधायक ने निर्माण कार्यों का लिया जाएजा

Sun, 31 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने निर्माण कार्यों का लिया जाएजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। विधायक हरविंद्र कल्याण ने यमुना से सटे गांव चौरा, सदरपुर, भरतपुर और पीरबड़ौली में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने निर्माण कर रहे ठेकेदारों से कार्यों को लेकर जानकारी ली। साथ ही निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री के बारे में भी पूछताछ की। विधायक ग्रामीणों से भी रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीणों को आह्वान किया कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरती जा रही है या फिर ठेकेदार सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो उनको सूचित करें। विकास कार्यों में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शनिवार को विधायक हरविंद्र कल्याण ग्राम सरपंच और अन्य प्रतिनिधियों के साथ चौरा में निर्माणाधीन पीएचसी के निरीक्षण पर पहुंचे। विधायक कल्याण ने पीएचसी के साथ साथ मुस्लिम चौपाल, पीडब्ल्यूडी रोड के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद गांव सदरपुर में फिरनी निर्माण, भरतपुर में फिरनी, गलियों व पीर बड़ौली में हरिजन चौपाल के निर्माण का भी जायजा लिया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों का निर्माण निरंतर जारी है। किसी भी प्रकार से विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया गया है। वहीं, विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि नेक नियत और नियति के साथ सरकार ने काम किए है। जो विकास कार्य करवाए जा रहे है जनता उन पर भी नजर रखें, ताकि किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। यदि कोई निर्माण कार्य को लेकर अनियमितताएं बरतता है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों या उन्हें सूचना दें। इस मौके पर सरपंच अशोक कुमार पीरबड़ौली, सरपंच दीवान चंद सदरपुर, सरपंच अशजद मुंडीगढ़, सरपंच रणजीत सिंह खोराखेड़ी, मंडल महामंत्री अशोक राणा, मंडल सचिव सुनील कुमार, अनिल कालड़ा, श्यामा, रामप्रकाश, अनिल राणा, राजपाल राणा, ताहिर, नरेंद्र सलूजा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed