{"_id":"5bb668a0867a5528db0a07e7","slug":"81538680992-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी की हड़ताल, पूराने शहर में सड़कों व गलियों के किनारे लगे हैं गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी की हड़ताल, पूराने शहर में सड़कों व गलियों के किनारे लगे हैं गंदगी के ढेर
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर में दिखने लगा है। पुराना शहर गंदगी से अटने लगा है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, हालांकि शहर में चार एजेंसियां भी सफाई कर रही हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा इन सफाई कर्मचारियों को पुराना शहर दिया हुआ है, जहां ये कर्मचारी सफाई करते हैं।
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गलियों और सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे बदबू भी आने लगी है। जहां से गुजरना भी शहरवासियों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं, दूसरी ओर सफाई कर्मचारी भी नगर निगम कार्यालय में हड़ताल पर डटे रहे और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान वीरभान बिड़लान ने की, जबकि संचालन सचिव इंद्रजीत एवं राजकुमार ढिलोड़ ने किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश माटा ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों की हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने संघ की सभी मांगों को मान लिया था और नगरनिगम, नगरपालिका और नगर परिषदों में ठेका बंद कर दिया था, लेकिन दोबारा से ठेका देकर कर्मचारियों के साथ एक भद्दा मजाक किया है, जिससे कर्मचारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और नगरपालिका और सर्व कर्मचारी संघ मिलकर ये आंदोलन ओर तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को नोटिस दिया गया था, जिसके तहत 24 मई को समझौता भी हुआ कि उनकी मांगें जल्द से जल्द लागू किया जाएगा, लेकिन सरकार ने अपनी हटधर्मिता को नहीं छोड़ा, जिससे कर्मचारी से आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब भी सरकार ने 24 मई को हुए समझौते को लागू नहीं किया तो ये आंदोलन ओर तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस अवसर पर जिला प्रधान फायर विजय शर्मा, संदीप नरवाल, कपिल, राम सिंह, उपप्रधान राजवीर बूढ़ाखेड़ा, रमेश दादुपुर, संजय प्रोचा, महिला उपप्रधान, उर्मिला देवी, शारदा देवी, संजय बिड़लान, सत्यवाल, संजय कांगड़ा, शशिपाल, रोहताश प्रोचा आदि उपस्थित रहे।