{"_id":"5a8da7564f1c1b514a8ba8b3","slug":"81519232854-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। रामनगर में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकयत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना में दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि कई साल पहले उसके पिता रामनगर के एक युवक के घर पीड़िता के पिता रिश्ता लेकर गए थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता नहीं हो पाया था। इसके बाद उक्त युवक का उसके पास फोन आने लगा। युवक ने उससे कहा कि वह उसी के साथ शादी करेगा। आरोपी कहता था कि अगर वह उसके साथ शादी नहीं करेगी तो वह जहर खाकर जान दे देगा। युवक की बातों में आकर वह उसकी बात मानने लगी। युवक ने उसे बहला फुसलाकर मिलने के लिए बुला लिया और कहा की वह उसे अपनी मां से मिलाने के लिए ले जा रहा है। वह उसके साथ चली गई। लेकिन आरोपी ने उसे अपनी मां से मिलवाने की बजाए उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।