फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गुरु तेग बहादुर की जीवनी हटाने पर जताया रोष

गुरु तेग बहादुर की जीवनी हटाने पर जताया रोष

Wed, 05 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर की जीवनी हटाने पर जताया रोष
नीलोखेड़ी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं कक्षा की पंजाबी विषय की पुस्तिका में से श्री गुरू तेग बहादुर की जीवनी आधारित हिंद दी चादर का हटाने पर सिख समाज में खासा रोष है। सिख समाज इसका पूरजोर विरोध करता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से पुन: श्री गुरू तेग बहादुर की जीवनी को दसवीं कक्षा तक पुस्तिका में शामिल करने की मांग करता है। इस मामले को लेकर बुधवार को हरियाणा सिख स्टूडेंट फेडरेशन की ओर कारसा रोड पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष हरजी सिंह ने की। बैठक में श्री गुरुद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड के अध्यक्ष बलबीर सिंह फौजी विशेष तौर पर मौजूद थे। बैठक के उपरांत प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर ने अपनी कुर्बानी सारे हिंद के लिए दी थी। इसलिए दोबारा से जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिन्द्र सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र गिल, गुरुदेव सिंह ढिल्लों, बलविंद्र सिंह, मगविंद्र सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed