{"_id":"594568e64f1c1b606b8b46dd","slug":"81497721062-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के बहाने परिवार को करनाल लाया और गाड़ी को नहर में कुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के बहाने परिवार को करनाल लाया और गाड़ी को नहर में कुदाया
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 38 से 46 तक
ईद के बहाने परिवार को करनाल लाया और गाड़ी को नहर में कुदाया
महिला का शव मिला, बच्चों की तलाश जारी
-साली ने जीजा पर लगाए जान-बूझकर मारने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ईद के लिए करनाल से अच्छे कपड़े खरीदवाने के बहाने यूपी के जिला शामली के गांव चौशाना निवासी फहजान अपने परिवार को करनाल पहुंचा और वापस जाते समय कार को आवर्धन नहर में कुदा दिया। इस दौरान फहजान और उसकी साली बच गए, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे बह गए। पत्नी का शव मिल गया है। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाल लिया गया। गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। उधर, युवक की साली ने अपने जीजा पर परिवार को मारने की साजिश के आरोप जड़े हैं। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार, चौसाना निवासी फहजान अपनी पत्नी अमीर बानो (35), साली अमीर फातमा (33), बेटी अक्सा (3) और बेटे अबु बकर (2) के साथ मारुति 800 कार में सवार होकर आया था। करनाल से कपड़े व जूते खरीदने के बाद वह वापस जाने लगा तो उसने गाड़ी मेरठ रोड से न ले जाते हुए आवर्धन नहर से ले ली। जैसे ही गाड़ी गांव गंजोगढ़ी के पास पहुंची तो संदिग्ध हालात में गाड़ी नहर में चली गई। हादसे के बाद फहजान सुरक्षित बच गया, जबकि काफी देर के बाद उसकी साली भी बच गई और उसे लोगों ने नहर से बाहर निकाला। बाद में गोताखोर व पुलिस मौके पर पहुंचे तो कार व अन्य सदस्यों की तलाश की गई, देर शाम युवक की पत्नी का शव बरामद कर लिया व गाड़ी भी बरामद कर लिया गया। वहीं गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। उधर, सूचना मिलने पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
साली ने जड़े साजिश के आरोप
पुलिस और मीडिया के सामने अमीर फातमा ने अपने जीजा पर साजिश के आरोप लगाए हैं। फातमा ने बताया कि उसके जीजा ने जानबूझकर कार को नहर में गिराया और खुद पहले ही कूद गया। महिला का दावा है कि उसकी बहन ने फहजान के साथ लव मैरिज की थी और फहजान पहले से ही शादीशुदा था। इस रिश्ते से परिवार के सदस्य खुश नहीं थे। इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था और आरोप है कि अमीर बानो को पीटा भी जाता था। बाकायदा इसकी शिकायत यूपी पुलिस को दी हुई है। महिला ने बताया कि फहजान ने उन्हें शनिवार को ईद के नाम पर नये कपड़े खरीदने का बहाना बनाया और जान-बूझकर मेरठ रोड न होकर नहर के साथ जाकर गाड़ी को नहर में गिरा दिया। इस बारे में सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लिया गया है।