फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   8.36 lakh fraud to sent foreign

विदेश भेजने के नाम पर 8.36 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
8.36 lakh fraud to sent foreign
कनाडा का एजूकेशन वीजा लगवाने के नाम पर 8.36 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी दंपती संदीप कौर व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप सिंह निवासी वार्ड 7 डेरा बलबंत सिंह जिला करनाल ने बताया कि फेसबुक पर उसने विदेश भेजने का विज्ञापन देखा था। उसने मोबाइल पर कॉल कर बात की। एक अक्टूबर 2018 को आरोपियों ने कहा कि वह कनाडा का पूरे परिवार का स्टडी वीजा दिलवा देंगे। तीनों का खर्च 30 लाख रुपये आएगा। उसने कहा कि अभी उनके पास पांच लाख रुपये हैं तो आरोपी ने 10 अक्टूबर 2018 को दस्तावेज और 5 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 3.36 लाख रुपये आरटीजीएस द्वारा आरोपी के खाते में डाल दिए। लेकिन आरोपी ने स्कूली वीजा नहीं लगवाया और टाल मटोल करता रहा। जब उन्होंने 8.36 लाख रुपये वापस मांगे तो वह भी नहीं दे रहा है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed