फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   73 km road will be built in Indri with 25 crores, the journey will be smooth

Karnal News: इंद्री में 25 करोड़ से बनेंगी 73 किमी सड़क, सुगम होगा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
73 km road will be built in Indri with 25 crores, the journey will be smooth
09.... गांव दलियानपुर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। स्रोत सूचना वि
- मुख्यमंत्री ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, बोले- बाढ़ से टूटी सड़कों की मरम्मत अगले महीने से
विज्ञापन

- दलियानपुर को उप स्वास्थ्य केंद्र व बरातघर, जैनपुर साधन गांव में खुलेगी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकार की ओर से प्रदेश के हर हलके में 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण करने की योजना है। इसी के तहत रविवार को इंद्री हलके में मुख्यमंत्री ने 73 किलोमीटर सड़कें बनाए जाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। हर गांव की सड़क बनेगी और बाढ़ की वजह से टूटी सड़कों का निर्माण भी अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डबकौली कलां गांव में ग्राम ज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन किया। हलके में 76 किलोमीटर लंबाई की 15 सड़कों को बनाया जाएगा। इनकी मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैनपुर सधान गांव में अब तक विकास कार्यों पर 2.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने इस गांव में बरात घर का अधूरा काम पूरा करवाने, एससी चौपाल का नवीनीकरण, शिव धाम का रास्ता बनवाने, चहारदीवारी एवं शेड के साथ ही आयुर्वेद डिस्पेंसरी खोलने के काम को स्वीकृति दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही दलियानपुर से डबराना तक डेढ़ किलोमीटर रास्ते को पक्का किया जाएगा। दलियानपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र और बरात घर बनाया जाएगा। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से गांव की गलियों, नालियों के साथ ही अन्य विकास कार्यों पर 50 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इन मांगों को इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप और आसपास के गांवों के सरपंचों की ओर से रखा गया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने बसंत विहार गली-1 में प्रदूषण करने वाली फैक्टरी की जांच और मुगल कनाल में बूथ का लंबित जुर्माना माफ करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी देखी, सरपंच को दिया शगुन
करनाल। जैनपुर सधान में जन संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को रेडक्रॉस की ओर से उपलब्ध कराई गई ट्राई साइकिल भेंट की। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समूह को मात्र एक प्रतिशत की ब्याज दर पर एक से 20 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। मौके पर ग्रामीण लक्ष्मी ने मुख्यमंत्री के समक्ष वृद्धावस्था पेंशन न बनने की बात रखी, जिस पर मौके पर ही उसकी पेंशन बनाई गई। इस दौरान धनौरा गांव की सरपंच कविता ने गांव में व्यायामशाला बनाने की मांग रखी और कहा कि वह उनके गांव निंदाना की बेटी हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने मंच से उठकर कविता को शगुन के रूप में 500 रुपये दिए। गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह एवं फग्गू राम सैनी ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई। संवाद
ड्रेन पर बनेगा पुल, शराब फैक्टरी के अंदर एसटीपी लगाने का आदेश
इंद्री। डबकौली कला गांव में जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ड्रेन पुल बनाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर काम पूरा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही फैक्टरी से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या पर एसटीपी बनाने का आदेश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में बनी शराब फैक्टरी के अंदर भी एसटीपी लगाने का आदेश दिया। इस दौरान कलसौरा गांव के एक बुजुर्ग ने गांव की जमीन पर कब्जे की शिकायत दी, जिस पर कब्जा छुड़वाने और गांव के नाम इंतकाल चढ़ाकर अगले दौरे पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि डबकौली कलां गांव के 86 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभ उठाया, जिनके इलाज का 23 लाख रुपये से अधिक का खर्च सरकार ने वहन किया है। संवाद
इलाज की राशि में अंतर आने पर सीएमओ को जांच का आदेश
इंद्री। दलियानपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना के 797 पात्रों में से 52 लोगों को इलाज के लिए सरकार की ओर 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की जानकारी दी। इस दौरान जब मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारी से आयुष्मान कार्ड योजना का फीडबैक लिया तो इलाज की इस राशि में अंतर आ गया है। जिस पर सीएमओ को जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेडक्रॉस के माध्यम से रमेश, विपिन और पिंकी को ट्राईसाइकिल भेंट की। संवाद

दो मामलों में उपायुक्त और एसपी से मांगी रिपोर्ट

जैनपुर सधान गांव में रामगढ़ गांव निवासी फरियादी ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में पुराने समय में 136 कनाल 19 मरले जमीन गऊ चरान के लिए छोड़ी गई थी। कुछ लोगों ने इस जमीन पर पिछले 28 वर्ष से कब्जा किया है। अधिकारियों के साथ ही सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि 16 अगस्त की सुबह 11 बजे इस मामले में सुनवाई कर उन्हें रिपोर्ट भेजें। इसी प्रकार गांव कलरी जागीर के एक फरियादी ने बताया कि दो दिसंबर 2022 को उनकी गर्दन पर चाकू से कुछ लोगों ने हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, न ही उनकी सुनवाई हो रही है। इस मामले में एसपी को भी 16 अगस्त की सुबह 11 बजे सुनवाई कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला के तहत चल रहे मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत वसुधा वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को इंद्री के विश्राम गृह परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed