{"_id":"5ba6880d867a557ea40c8c19","slug":"71537640461-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री करनाल से करेंगे आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री करनाल से करेंगे आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर उजाला ब्यूरो
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 सितंबर को करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करेंगे। उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 करोड़, 84 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे व इसी कार्यक्रम से हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर सालवन का उद्घाटन करेंगे। इस सेंटर के उद्घाटन के बाद लोगों को 12 जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी। मरीजों को अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए किसी बड़े कस्बे व शहर में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले करनाल के सेक्टर-16 में हुडा में वाल्मीकि बस्ती को अलॉट किए जाने प्लाटों का भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। हरियाणा सरकार द्वारा वाल्मीकि बस्ती के लिए 237 प्लाट अलाट किए गए हैं। एक प्लाट 50 वर्ग गज का होगा और यह बस्ती करीब 3 एकड़ में बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बस्ती में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।