{"_id":"5b9aa828867a5501332a5b24","slug":"71536862248-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंड बाजों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा, जगह-जगह व्यापारियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंड बाजों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा, जगह-जगह व्यापारियों ने किया स्वागत
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जय श्री गणेश महोत्सव मंडल द्वारा 23वां गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पुराना सर्राफा बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में मंत्रोचारण द्वारा श्री श्री 108 स्वामी रामदास महराज राम कुटिया प्रीतम नगर द्वारा गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया। मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मण पांडेय द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। स्वामी रामदास महाराज ने कहा कि भगवान गणेश जी कष्ट हरते है, मंगल करते है व सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 80 साल पहले महाराष्ट्र में गणेश जी का लोकमान्य तिलक द्वारा मूर्ति स्थापित करने का प्रचलन शुरू किया गया, ताकि इस बहाने सभी धर्मों के लोग इकट्ठे हो सके। आज पूरे विश्व में गणेश चतुर्थी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल ने बताया कि लगभग 23 वर्षों से सभी व्यापारी मिल कर सभी गणेश जी की पूजा अर्चना करते है। 13 से लेकर 21 सितंबर तक हर दिन शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। भगवान गणेश जी से सच्चे मन से जो भी मांगते है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है और वह रिद्धी-सिद्धी के दाता है। मंदिर के कार्यक्रम में सनातन धर्म शिव मंदिर के प्रधान अविनाश बंसल, शशि भूषण गुप्ता, चंद्र अरोड़ा, विनोद भाटिया, काशीनाथ यादव, हरबंस राजपाल, विक्की चोपड़ा, मामन गुप्ता, दत्ता भोसले, शाहजी कदम, शंकर जाधव, संजय भोसले, दलीप ठोबरे, रामदास छिंदे, सागर मराठी, अलंकार, सा बा पाटिल, दलीप पाटिल, अनिल आदि मौजूद रहे।