फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रेन में चढते समय बुजुर्ग महिला ट्रैक पर गिरी, गंभीर

ट्रेन में चढते समय बुजुर्ग महिला ट्रैक पर गिरी, गंभीर

Thu, 08 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चढते समय बुजुर्ग महिला ट्रैक पर गिरी, गंभीर
ट्रेन पर चढ़ते ट्रैक पर गिरी बुजुर्ग, गंभीर
विज्ञापन

फोटो संख्या- 9
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय बुजुर्ग महिला का पैर फिसल गया। इससे महिला ट्रैक पर जा गिरी और घायल हो गई। गंभीर अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां से उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बुधवार सुबह खुर्दखेड़ा निवासी 60 वर्षीय प्रेमो देवी पैसेंजर ट्रैन से दिल्ली से कुरुक्षेत्र की तरफ जा रही थी। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर महिला लघुशंका के लिए उतरी। वापस आई तो ट्रेन चल पड़ी। महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। पैर फिसला और वह नीचे जा गिरी। सिर में पत्थर लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यात्रियों ने एंबुलेंस के जरिये महिला को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उपचार किया गया। गंभीर हालत देखते हुए महिला को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह अपनी बहन के घर जा रही थी। वह लघुशंका करने के लिए स्टेशन पर उतरी थी। सीएचसी के डॉ. उज्ज्वल ने बताया कि घायल महिला के सिर और टांगों पर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को करनाल अस्पताल में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed