फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीएम का र्शीषासन और किसानों का हठयोग आज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीएम का र्शीषासन और किसानों का हठयोग आज

Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीएम का र्शीषासन और किसानों का हठयोग आज
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीएम का र्शीषासन और किसानों का हठयोग आज
विज्ञापन

-सुबह 7 से 8 सीएम इंद्री में करेंगे योग
-किसान शहर में मेरठ रोड पर बैठकर सुबह 9 से 10 करेंगे हठयोग
-सेक्टर-12 में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कर रहे सत्याग्रह
लीड प्रस्तावित
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री जहां इंद्री के अनाज मंडी में हजारों लोगों के साथ शिर्षासन और कपालभाति कर सेहत बनाएंगे, वहीं शहर के अंदर सैकड़ों किसान मेरठ रोड के बीचों-बीच बैठकर सरकार को जगाने के लिए हठयोग करेंगे। हालांकि, सरकार से वार्ता का प्रस्ताव मिलने के बाद किसानों का यह हठयोग सांकेतिक तौर पर होगा, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी 30 को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता होने के बाद आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
वहीं, दूसरी तरफ किसानों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर का सत्याग्रह भी जारी रहेगा। कांग्रेस इस सत्याग्रह के साथ राज्य सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। ऐसे में जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की सांसें फूली हुई हैं। एक तरफ सीएम, तंवर और तीसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन को लेकर प्रशासन की रणनीति बार बार बदल रही है। योग दिवस मनाने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को ही करनाल पहुंच गए, वे आज इंद्री के अनाज मंडी में पार्टी नेताओं व हजारों की भीड़ के साथ सुबह 7 से 8 बजे तक योग करेंगे। प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम योग के अलावा यहां दो सड़कों के चौड़ीकरण का शिलान्यास भी करेंगे। जिसके बाद वे वहीं से ही चंडीगढ़ वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसान करनाल शहर में मेरठ रोड पर बैठ कर हठयोग करेंगे। किसानों का यह हठयोग सुबह 9 से 10 बजे होगा, जिसमें सैकड़ों किसान भाग लेंगे। किसानों के इस हठयोग को रोकने के लिए राज्य सरकार ने काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि सरकार से वार्ता का समय निर्धारित होने के बाद पूरे दिन हठयोग पर उतारू किसानों ने अब एक घंटे का समय निश्चित कर दिया है। इस दौरान किसान सड़क पर बैठकर योग की क्रियाओं का ही अनुपालन करेंगे, लेकिन इसे किसानों द्वारा हठयोग नाम दिया गया है। क्योंकि किसानों का यह योग सडक़ पर बैठकर अपने हक के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को नहीं मना पाये ओएसडी
सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने और प्रदर्शन को वार्ता होने तक बंद रखने पर विचार करने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को पानीपत में किसानों की आपात बैठक बुलाई थी। इसमें राज्य भर से आए किसानों ने हिस्सा लिया, इस बैठक में किसानों को मनाने के लिए ओएसडी अमरेंद्र सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को सरकार का वार्ता निमंत्रण देते हुए आज के हठयोग को स्थगित करने को कहा। किसानों ने सरकार के निमंत्रण को स्वीकार्य कर लिया, लेकिन हठयोग को पूरी तरह स्थगित करने से इंकार कर दिया। ओएसडी और किसानों के बीच काफी देर तक चली बातचीत के बाद भी किसान आज हठयोग करने पर अड़े रहे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि हमने सरकार द्वारा भेजी गई वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार्य कर लिया है, लेकिन योग दिवस पर किसान अपने हक के लिए हठयोग जरूर करेंगे। पहले यह तीन घंटे तक चलना था, लेकिन अब इसे एक घंटे के लिए सांकेतिक कर दिया गया है।

वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल का निर्धारण 28 जून को
राज्य सरकार से वार्ता के लिए किसानों की जो प्रतिनिधि मंडल जाएगी, उसका निर्धारण 28 जून को यूनियन की मंथली बैठक में किया जाएगा। किसान और राज्य सरकार की इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा कृषि मंत्री ओपी धनखड़ व कृषि विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। रतन मान ने कहा कि इस बैठक के बाद ही किसान अपनी आगे की रणनीति तैयार करेंगे। अगर हमारी बैठक सकारात्मक रही तो अच्छी बात, नहीं तो हम फिर से अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed