फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1 से 31 जुलाई तक स्पेशल ड्राइव चलाकर बनाए जांएगे वोट

1 से 31 जुलाई तक स्पेशल ड्राइव चलाकर बनाए जांएगे वोट

Fri, 16 Jun 2017 11:21 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 से 31 जुलाई तक स्पेशल ड्राइव चलाकर बनाए जांएगे वोट
करनाल। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार एक जनवरी 2017 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूची पर कार्य चल रहा है। इसी के चलते युवा एवं पात्र व्यक्तियों को पंजीकृत करने का विशेष अभियान (विशेषकर 18-21 आयु वर्ग) के लिए जिले में आगामी एक जुलाई से 31 जुलाई तक स्पेशल ड्राइव चलाकर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के वोट दर्ज किए जाएंगे। 9 और 23 जुलाई को विशेष अभियान दिवस में सभी बीएलओ सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर बैठेंगे। इसके अतिरिक्त 13 और 20 जुलाई को जिले के सभी राजकीय, प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों में भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। डीसी ने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे फॉर्म नंबर 6 बीएलओ से प्राप्त करके दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति साथ लगाकर संबंधित बीएलओ और नजदीकी अटल सेवा केन्द्रों में फॉर्म नंबर-6 भरकर जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed