{"_id":"62b8cc2f21d2db09970c6c3d","slug":"700-agriculture-development-officers-will-be-recruited-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 700 कृषि विकास अधिकारियों की होगी भर्ती, कृषि मंत्री जेपी दलाल बोले- सीएम से मिल चुकी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 700 कृषि विकास अधिकारियों की होगी भर्ती, कृषि मंत्री जेपी दलाल बोले- सीएम से मिल चुकी मंजूरी
Mon, 27 Jun 2022 02:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:44 AM IST
सार
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भर्ती के लिए सीएम से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। कृषि मंत्री ने रविवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि 700 कृषि विकास अधिकारियों के भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कृषि मंत्री ने रविवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर निरंतर किसानों की प्रगति के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है ताकि आमजन को इसका लाभ मिलने के साथ ही किसान भी आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। प्राकृतिक विधि अपनाने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और लागत कम होगी।
विज्ञापन
यही नहीं सरकार कृषि विकास अधिकारियों की कमी को भी दूर करने की दिशा में भी कदम उठा रही है। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. हरदीप सिंह, उद्यान विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैनी, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक हरविंद्र कल्याण, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद, उपायुक्त अनीश यादव, एसपी गंगाराम पूनिया, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क व कृषि उप निदेशक डॉ. आदित्य डबास मौजूद थे।
विज्ञापन