फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   200 विद्यार्थियों के दाखिले में अड़चन बना आय प्रमाण पत्र

200 विद्यार्थियों के दाखिले में अड़चन बना आय प्रमाण पत्र

Fri, 12 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
200 विद्यार्थियों के दाखिले में अड़चन बना आय प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में 200 गरीब बच्चों के दाखिले में आय प्रमाणपत्र अड़चन बन गए। अभिभावकों ने आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन तो किए, लेकिन प्रशासन का तर्क है कि समय से आवेदन न करने के कारण उनके ऑनलाइन प्रमाणपत्र नहीं बन सके। क्योंकि बिना आय प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। इस बारे में अभिभावकों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि एक सप्ताह पहले उन्हें आन लाइन आवेदन करना होता है। प्रशासन ने भी गरीबों के समय से पहले आय प्रमाणपत्र बनवाने में रुचि नहीं दिखाई।
शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार करनाल के 113 स्कूलों में नियम 134ए के तहत 3192 सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए वीरवार शाम तक 4331 आवेदन जमा हुए हैं। शुक्रवार शाम को बीईओ कार्यालय ने पात्र आवेदकों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


इसलिए प्रमाण पत्र बनने में आई दिक्कत
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आय प्रमाण पत्र और हरियाणा का निवासी होने का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फाइल जमा होने के बाद भी तैयार होने में एक सप्ताह तक का समय लगता है। इसके लिए प्रार्थी को पहले तो सरल केंद्र से फाइल तैयार करवानी पड़ती है। इसके बाद उसे पार्षद, सरपंच, नंबरदार व तहसीलदार से प्रमाणित करवाना होता है। इसके बाद ही फाइल सरल केंद्र में जमा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमीशन के वक्त दिखाना होगा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र के अलावा हरियाणा का निवासी होने का प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी है। लेकिन स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के बिना उन्हीं लोगों का आवेदन जमा हो पाया। जिन्होंने इसके तैयार होने की रसीद जमा करा दी। अब ऐसे आवेदकों को एडमीशन के वक्त स्कूल में स्थायी निवासी प्रमाण पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी।


असेसमेंट टेस्ट के लिए जिन स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा। उनके प्रिंसिपलों के साथ शुक्रवार को बैठक भी की जाएगी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद पात्र आवेदकों की सूची बीईओ कार्यालय जारी करेगा।
- चंद्रेश विज, बीईओ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed