फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुख्यमंत्री ने किया

मुख्यमंत्री ने किया

Tue, 18 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में आयोजित राजकीय श्रमिक दिवस समारोह स्थल से ही करीब 8 करोड़, 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में गांव संडीर से पधाना तक की सड़क पर 122 लाख, 26 हजार रुपये, गांव रायपुर से पूजम तक की सड़क पर 131 लाख, 29 हजार रुपये, गांव नडाना से परचेज सेंटर सग्गा तक की सड़क पर 118 लाख, 59 हजार रुपये की राशि से सड़क का विस्तारीकरण कार्य का किया जाएगा तथा निसिंग में 89 लाख 18 हजार रुपयेे व निगदू में 89 लाख 46 हजार रुपये की राशि से किसान भवन का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार तरावड़ी में 3 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण कार्य की करवाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले श्रमिक भवन पंचकूला, निदेशक कार्यालय ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा व ईएसआई डिस्पेंसरी पंचकूला के भवनों की आधारशिला भी रखी।


शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को पूर्व विधायक जयसिंह राणा के सेक्टर-9 स्थित निवास पर पहुंच कर, उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने बड़ागांव पहुंचकर कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंदलाल पांचाल की माता के निधन पर किया शोक प्रकट। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंदलाल पांचाल की माता के निधन पर दुख प्रकट किया और प्रभु के चरणों में प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed