{"_id":"5b96beba867a557fa9002049","slug":"61536605882-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीना तो उसका है, जो औरों के लिए जीता है : भाई अमीरचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीना तो उसका है, जो औरों के लिए जीता है : भाई अमीरचंद
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-7 स्थित सेवा केंद्र में लंदन में भारत गौरव लाइफ एचीवमेंट अवार्ड प्राप्त करने वाले राजयोगी भ्राता अमीरचंद के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। भ्राता अमीरचंद ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर व उत्तरांचल के जोनल डायरेक्टर हैं। ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने विशेष तौर पर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भ्राता अमीरचंद ने स्वस्थ व खुशनुमा जीवन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि जीना तो उसका है, जो औरों के लिए जीता है। अपने लिए हर कोई जीता है। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं के लोगों को कहा कि समाज सेवा छोटे या बड़े शहर में जो भी कर रहे हैं बधाई के पात्र हैं। उनका वह हार्दिक अभिनंदन करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज मनुष्य की बेसिक नीड रोटी कपड़ा और मकान है। रोटी कपड़ा मकान तो फिर भी मिल जाता है, मगर उसके बावजूद भी उनमें कुछ इच्छाएं और अपेक्षाएं रहती हैं। तीन चीजें जिनकी जीवन में बहुत वेल्यू है एक है हेल्थ, दूसरा वेल्थ व तीसरा हैपीनेस। अगर हेल्थ नहीं शरीर ठीक नहीं तो मन कैसा होगा। शरीर काम नहीं करेगा तो दूसरों की सहायता करने के बजाए उनसे सेवा लेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकताएं तो पूरी हो सकत हैं, लेकिन लालच पूरा नहीं हो सकता। भ्राता अमीरचंद ने कहा कि खुशियों के सागर परमात्मा शिव के साथ जब तक हमारे मन का संबंध नहीं जुड़ता तब तक खुशनूम: जीवन होना संभव नहीं है। इसलिए हर एक को प्रतिदिन राजयोग मेडीटेशन का अभ्यास करना चाहिए। राजयोग सीखना आवश्यक है, जिसके लिए आज का व्यक्ति कहता है कि उसके पास फुर्सत नहीं है और वह अनेक उलझनों में परिस्थितियों में अपना समय व्यर्थ करता है। इस मौके पर राजयोगी भ्राता अमीरचंद का सम्मान करने के लिए करनाल की सामाजिक संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, जिनमें लायंस क्लब के अध्यक्ष विनीत भाटिया, सीजीसी चेयरमैन एसएम कुमार, रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष एचके जैन, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एसबी दीक्षित, भारत विकास परिषद माधव शाखा की सचिव मंजू शर्मा, इनर व्हील क्लब मिडटाउन से अंजु शर्मा, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष सुरेश खन्ना, रोटरी क्लब करनाल के एडिशनल गवर्नर डॉ. पीके जैन, रोटरी क्लब करनाल मिडटाउन के अध्यक्ष सुखदेव देवगन, फ्रेंडस क्लब के अध्यक्ष डीएस भारती, एनीमल प्रोटेक्शन वेलफेयर सोसाइटी से डॉ. विनोद कालरा, डॉ. वीएस रैना, सतीश चोपड़ा आदि ने शाल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर राजयोगी भ्राता अमीरचंद का स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर कुमारी नत्या, वैष्णवी, शैव्या, काजल, हीना, सुमन व वंदना ने स्वागत नृत्य व अन्य नृत्यों द्वारा जनसमूह को झूमने व आनंदित होने का खूब अवसर दिया। कार्यक्रम में एससी परीदा, डा. एनके महानी, डा. केके चावला, रामनिवास गुप्ता, सुरेश गोयल, सतीश गोयल, ज्ञान सरदाना, रितेश विज, जगदीश कादियान, राजेंद्र राणा, बलजीत चौहान, सुलतान सिंह ढाकला, प्रिंसिपल साइंटिस्ट डा. सुभाष गिल, डा. पंकज गिल, ईश्वर शर्मा ने पगड़ी पहना कर भ्राता अमीरचंद का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक खेतरपाल, नरेश मेहता, राजेंद्र हांडा, रामलाल कटारिया, हरिकृष्ण नारंग, सुरेंद्र नागरू, महिंद्र संधु, छवि चौधरी, सुनीता मदान, सिमरण चौधरी, गायत्री देसवाल, विमल मेहता, अशोक महेंद्रू, केबी मल्होत्रा, हरीश गाबा, वीरेंद्र वर्मा, ईश्वर नरवाल, आदित्य बंसल, बीके शिखा, बीके रेणू, बीके सारिका, मीना, रीना, दीक्षा, सुमन, रश्मी व निशा आदि मौजूद रहे।