फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पॉम रेजीडेंसी में घर का बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे कंपनी मैनेजर के पीछे पिस्तौल लेकर दौड़ा बुजुर्ग

पॉम रेजीडेंसी में घर का बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे कंपनी मैनेजर के पीछे पिस्तौल लेकर दौड़ा बुजुर्ग

Sun, 25 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पॉम रेजीडेंसी में घर का बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे कंपनी मैनेजर के पीछे पिस्तौल लेकर दौड़ा बुजुर्ग
पॉम रेजीडेंसी में घर का बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे कंपनी मैनेजर के पीछे पिस्तौल लेकर दौड़ा बुुजुर्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर स्थित पॅाम रेजीडेंसी में रेजीडेंट द्वारा बिजली बिल नहीं भरने पर रियल इस्टेट कंपनी द्वारा घरों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से गुस्साए एक बुजुर्ग रिवाल्वर लेकर कंपनी के मैनेजर के पीछे पड़ गया। आरोप है कि बुजुर्ग ने मैनेजर पर गोली दागी, लेकिन मैनेजर बाल बाल बच गया। उधर, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें एक बुजुर्ग रिवाल्वर लेकर दौड़ रहा है। बता दें कि पॉंम रेजीडेंसी में पिछले कई दिनों से रेजीडेंट धरने पर बैठे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपनी बेवजह कई तरह के टैक्स वसूल रही है और उसके अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मांगों को लेकर स्थानीय निवासियों ने रेजीडेंसी के अंदर ही धरना दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट कंपनी पर बिजली निगम का करीब 33 लाख रुपये बकाया है। इस पर कंपनी ने स्थानीय निवा सियों से बिजली बिल भरने के लिए नोटिस जारी किया था और चेताया गया था कि शुक्रवार तक जो बिजली बिल नहीं भरेगा, उनके घरों के कनेक्शन काटे जाएंगे। शनिवार दोपहर को एक तरफ स्थानीय निवासी धरने पर बैठे थे और इसी दौरान कंपनी का मैनेजर विक्रम सिंह टीम के साथ बिजली कनेक्शन काटने के लिए पहुंचा। इस पर वहां पर बैठे बुजुर्ग लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन मैनेजर द्वारा कनेक्शन काटने पर अड़ने पर बुजुर्ग श्रवण सलुजा (60) इतना बौखला गया कि मैनेजर के साथ मारपीट की गई और वह उसके पीछे पिस्तौल लेकर दौड़ पड़ा और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, गोली चली या नहीं इसको लेकर जांच की जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैनेजर का दावा है कि उस पर गोली चलाई गई है, जबकि पुलिस कह रही है अभी गोली का खोल नहीं मिला है। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग की तबियत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि गोली चलाने के आरोप झूठे हैं। इस बारे में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है, एक बुजुर्ग रिवाल्वर लेकर मैनेजर के पीछे दौड़ रहा है। गोली चलने को लेकर अभी बात पुख्ता नहीं हुई है, जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed