{"_id":"5a78af314f1c1b92268b87f8","slug":"61517858609-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ट्रांसफार्मर लगने से होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ट्रांसफार्मर लगने से होगा फायदा
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए ट्रांसफार्मर लगने से होगा फायदा
करनाल। घरौंडा व करनाल के लोगों के समक्ष आ रही बिजली समस्याओं का शीघ्र समाधान हो जाएगा। 132केवी सब स्टेशन करनाल व घरौंडा में बड़ी क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। पहले इनकी क्षमता 20/25 एमवीए थी, जिसे बढ़ाकर अब 40/50 एमवी के ट्रांसफार्मर कर दिया गया है। यह जानकारी एसई वाईपी निंरजन ने दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ने से ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होगा व वोल्टेज भी पूरी मिलेगी। एसई ने बताया कि घरौंडा में कैमला व कालरम गांव को ट्रांसफार्मर लगने से फायदा मिलेगा। करनाल में 33 केवी कुंजपुरा रोड, 33केवी कल्पना चावला व 33 केवी सेक्टर छह के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में घरौंडा में मंगलवार को यह कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके तहत मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार को सुबह आठ बजे तक बिजली बाधित रहेगी।