{"_id":"5a6e1a264f1c1b81268b6ecb","slug":"61517165094-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कर्म अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कर्म अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए......
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगिरी कार्यक्रम में गूंजे देशभक्ति गीत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सेक्टर 12 में आयोजित राहगिरी कार्यक्रम रविवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस बार कार्यक्रम गणतंत्र दिवस को समर्पित रहा। कार्यक्रम में शिल्पा गौतम ने हर कर्म अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए... सुनाकर माहौल देशभक्ति बना दिया। जबकि नीलोखेड़ी से आए प्रसिद्ध रंगकर्मी कृष्ण कुमार ने भगत सिंह का अभिनय कर मेरा रंग दे बसंती चोला... पर कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी। वहीं राष्ट्रध्वज भी फहराया गया। मंच का संचालन कर रहे डॉ. बीर सिंह ने देशभक्ति शायरी एवं छोरा मैं हरियाणे का गीत पेश किया। वहीं सुरेश पूनिया ने कहा कि इस राहगिरी की संपूर्ण सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को जाता है। जिन्होंने उन्हें सही मंच एवं सुरक्षा प्रदान की। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अर्श दयोल ने भी अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। वहीं राहगिरी में बच्चों ने कागज पर पेंटिंग बनाई और सड़क पर रंगोली बनाई। इस बार बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित पेंटिंग बनाई। राहगिरी टीम की ओर अर्श दयोल को सम्मानित किया गया। नगर निगम के ईओ धीरज कुमार ने भी देशभक्तों को नमन किया और ये देश है वीर जवानों का... गीत गाकर समां बांध दिया। यश कुमार ने अंग्रेज अधिकारी एवं शिवचंद्र ने जल्लाद का अभिनय किया। राहगिरी में भारी भीड़ रही। छोटे-छोटे बच्चों ने भी हरियाणवी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर नृत्य आदि पेश किया। दूसरे मंच पर मानव पुरी के नेतृत्व में ब्रेक डांस ने समां बांधा।
इस अवसर पर जेसी बब्बर, संजय बत्रा, राजेंद्र , डॉ. पवन शर्मा, सुशील विशंभू, संजीव नरवाल, राजीव ओहरी, श्रवण बठला, भारत कुमार, राजेश्वरी रंधावा, अरुण, केके मलिक, अजय कुमार, सुरेंद्र मरवाहा, रिद्धी फोर, मनोज फोर आदि मौजूद रहे।