{"_id":"68a247090b2464e75d08f498","slug":"60-years-old-sewer-and-pipeline-will-be-replaced-with-134-crore-karnal-news-c-18-knl1008-716676-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 1.34 करोड़ से बदलेगी 60 साल पुरानी सीवर और पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 1.34 करोड़ से बदलेगी 60 साल पुरानी सीवर और पाइप लाइन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम के अधीन वार्ड नंबर-1 स्थित कैलाश गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
इस गांव में 60 साल से बिछी जर्जर पेयजल और सीवर की पाइपलाइन को बदलने का प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। इस काम पर करीब 1.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद गांव की लगभग छह हजार आबादी को स्वच्छ पेयजल और बेहतर सीवर व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
कैलाश गांव में वर्षों पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो चुकी थी। सीवर लाइन टूटने के कारण गंदा पानी पेयजल की सप्लाई में मिल जाता था। इससे ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा था और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था। लोगों ने कई बार इस मुद्दे को उठाया और नगर निगम से शिकायत की। इसके बाद
पार्षद सुदेश रानी ने इस गंभीर समस्या को निगम सदन में जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद शहर की सरकार ने 1.34 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। अब जल्द पुराने जर्जर पाइपों को बदला जाएगा और नई सीवर व पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी राहत : प्रोजेक्ट के पूरा होने पर गांव के करीब छह हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वच्छ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित होगी और गंदगी व सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि कई साल से वे दूषित पानी और जर्जर पाइपलाइन की वजह से परेशान थे।
निगम अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पाइपलाइन बदलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने दावा किया है कि तय समय सीमा में काम पूरा कर ग्रामीणों को बेहतर पेयजल और सीवर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।