फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   577 players participate in triyal

वॉलीबाल और फुटबॉल में 577 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
577 players participate in triyal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 मुकाबलों के लिए आयोजित फुटबॉल और वॉलीबॉल के दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय ट्रायल में दूसरे दिन पुरुष वर्ग के लगभग 577 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कर्ण स्टेडियम में फुटबॉल में 380 और वॉलीबॉल में 197 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। सोमवार सुबह से ही खेल मैदान में प्रदेश भर से खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
कड़ी सर्दी भी खिलाड़ियों के जोश को रोक नहीं सकी। प्रदेश में पांच से 14 फरवरी 2022 के बीच खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला व शाहाबाद में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से पहुंचे उपनिदेशक खेल, गिरिराज सिंह के निर्देशन में ट्रायल संपन्न हुए। गिरिराज सिंह ने बताया कि ट्रायल के दौरान प्रदेश भर से पहुंचे चयनकर्ताओं और खेल प्रशिक्षकों ने प्रदेश स्तर पर बनने वाली टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया अभ्यास शिविर में भेजा जाएगा। जहां देश के बेहतरीन खेल प्रशिक्षकों की निगरानी में खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। मौके पर प्रदीप कुमार जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, प्रशिक्षक नीरज, अमित, स्टोर इंचार्ज सुमित गौड़, फुटबॉल चयनकर्ताओं में अरविंद शर्मा व रमन सिंह संयुक्त सचिव हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन व खेल विभाग की ओर से आए अन्य 11 प्रशिक्षक और वॉलीबॉल चयनकर्ताओं में अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन कार्यकारी अध्यक्ष अमीर सिंह, पूर्व वॉलीबॉल प्रशिक्षक सुल्तान सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed