फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   करनाल के शूटर अनीश को मिला योनो एसबीआई अंडर ट्वेंटी अवॉर्ड

करनाल के शूटर अनीश को मिला योनो एसबीआई अंडर ट्वेंटी अवॉर्ड

Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
करनाल के शूटर अनीश को मिला योनो एसबीआई अंडर ट्वेंटी अवॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कौशल और हुनर से देश और समाज में बदलाव ला रहे यंग सुपर स्टार्स की श्रेणी में करनाल के सबसे कम उम्र के भारतीय शूटर 16 वर्षीय अनीश भनवाला को देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने योनो एसबीआई अंडर ट्वेंटी अवॉर्ड से नवाजा है। उनके साथ ही पैरा-एथलीट (जेवलिन थ्रो) 19 वर्षीय रिंकू हुड्डा और 16 साल की प्रोफेशनल शूटर मनु भाकर भी इस खिताब के विजेता बने। बेंगलूरू में आयोजित एक कार्यक्रम में 1.7 लाख वोटों के सार्वजनिक मतदान के माध्यम से विजेताओं को चुना गया। अनीश भनवाला ने राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण जीता था। रिंकू हुड्डा, जेवलिन थ्रो में भारत के सबसे कम उम्र के पैरालिंपियन हैं। इसी तरह मनु भाकर ने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल के कॉमनवेल्थ के स्वर्ण पदक जीता था। अनीश भनवाला ने बताया कि विजेताओं को 10 विभिन्न श्रेणियों जैसे सस्टेनबिलिटी, परफॉर्मिंग आर्ट, एक्टिंग, उद्यमिता या नवाचार, खेल, वैश्विक भारतीय, डिसेबिलिटी चैंपियन आदि में चुना गा था। यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि पूरे करनाल का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed