फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अवैध कॉलोनी पर तीसरी बार कार्रवाई : मकानों को सील करने पहुंचा प्रशासनिक अमला, निवासियों ने काटा बवाल, एक दुकानदार ने छिड़का तेल

अवैध कॉलोनी पर तीसरी बार कार्रवाई : मकानों को सील करने पहुंचा प्रशासनिक अमला, निवासियों ने काटा बवाल, एक दुकानदार ने छिड़का तेल

Thu, 27 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर तीसरी बार कार्रवाई :  मकानों को सील करने पहुंचा प्रशासनिक अमला, निवासियों ने काटा बवाल, एक दुकानदार ने छिड़का तेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव मंगलपुर के समीप अवैध कॉलोनी में दो बार पीला पंजा चलाने के बाद बुधवार को तीसरी बार प्रशासनिक अमला मकानों और दुकानों को सील करने पहुंच गया। इस पर कॉलोनी वासियों ने जमकर बवाल काटा। हालांकि, पहले विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे कॉलोनी के लोगों की नहीं चली। विरोध स्वरूप एक दुकानदार ने खुद पर तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश भी की। करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम में नगर निगम की टीम कुल 40 मकानों और दुकानों में से 3 दुकानों को ही सील कर पाई। इसके बाद वकीलों द्वारा स्टे आर्डर दिखाने के बाद अमला वापस लौट गया।

कार्रवाई से पहले एक घंटे तक चली बहस
करीब एक घंटे तक पूर्व एमसी बलविंद्र अपने वकील को लेकर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व डीपीपीओ नगर निगम को समझाने में लगा रहा कि उनके पास स्टे के ऑर्डर हैं, लेकिन ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने कॉपी दिखाने की बात कही। जो वे करीब दस मकानों के स्टे के ऑर्डर नहीं दिखा पाए। इसके बाद प्रशासन पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी में बने मकानों व दुकानों की ओर चल पड़ा। शुरुआत में ही पुलिस ने दो दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान दुकान करियाणा दुकान संचालक रवि ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। जिस तुरंत पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर ऊपर आत्म हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि इससे पहले भी 11 मार्च और 24 जून को भी इस कालोनी में निगम की ओर से तोड़फोड़ की जा चुकी है।
विज्ञापन


महिला को घसीटकर दुकान से निकाला
इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने एक महिला को घसीटकर उसी दुकान से बाहर निकाला जो बेहोश हो गई। इस दौरान भी पूर्व एमसी बलविंद्र की और पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी हुई। बाद में एक वकील ज्वाइट ऑर्डर लेकर एसडीएम ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नरेंद्र पाल मलिक के पास पहुंचा और उन्हें स्टे के ऑर्डर दिखाए। इसके बाद प्रशासन वापस लौट गया। इस दौरान कॉलोनी वासी डरे रहे। इस मौके पर डीएसपी राजीव कुमार, सदर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे, अवैध कॉलोनी वासियों को भड़कता देख सिविल लाइन थाना प्रभारी राजीव, सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान करीब 200 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे, जबकि पांच जेसीबी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिड़े डीटीपी और पार्षद बलविंद्र
अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई को लेकर नगर निगम की डीटीपी धर्मपाल सिंह व पूर्व पार्षद बल विंद्र सिंह भिड़ गए। कार्रवाई करते हुए जब डीटीपी ने एक मकान मालिक से पूछा कि आपके पास स्टे की कॉपी है और आपका नाम क्या है, तो इतना सूनते ही एमसी दोबारा डीटीपी पर भड़क गए वहीं डीटीपीओ का भी पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने भी पूर्व एमसी को कहा कि तुम मेरे साथ इस लिहाज में बात नहीं कर सकते। मुझे अपना काम करने दो। इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव किया।

कॉलोनी वासी बोले, जिन्होंने इन प्लाटों की रजिस्ट्री की है उनपर क्यों नहीं करते कार्रवाई
पूर्व एमसी बलविंद्र व कॉलोनी वासी रमेश शास्त्री आदि ने कहा कि जब यह अवैध कॉलोनी कट रही थी, तक नगर निगम कहा था और इस कॉलोनी में जब प्लाट कटे और तहसीलदार रजिस्ट्री कैसे की? इसमें आम लोगों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने लोन पर रुपए लेकर प्लाट खरीदा है तो वे खाली प्लॉट में मकान भी बनाएंगे। कार्रवाई करनी है तो उन अधिकारियों पर की जाए जिन्होंने रजिस्ट्री की है बिजली के कनेक्शन दिए हैं।
शहर में दर्जनों अवैध कॉलोनियां हैं इस कॉलोनी पर कार्रवाई क्यों?
पूर्व एमसी बलविंद्र ने कहा कि शहर में दर्जनों अवैध कॉलोनियां हैं, जो बस चुकी हैं और कट भी रही है। प्रशासन ने एक बार भी उनपर कार्रवाई नहीं की और वह उसके वार्ड में इस अवैध कॉलोनी पर तीसरी बार कार्रवाई करने आ गया। ऐसा इस कॉलोनी वासियों ने क्या कर दिया। मकान तो दूसरी अवैध कॉलोनियों में भी बने हुए हैं। प्रशासन जानबुझकर एक ही कालोनी के पीछे पड़ा हुआ है, जबकि इस कालोनी को बसाने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सात दिन पहले इस अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोगों को नोटिस दिया था कि वे यहां से मकान खाली कर दें, नहीं तो मकान सील कर दिया जाएगा। इसके बाद सात दुकानें व दस मकान थे, जिनके पास कोर्ट से स्टे नहीं था, उन्हें सील करने के लिए वह आए थे, दो दुकानों को सील किया गया है, एक वकील ने आदेशों पर स्टे के ऑर्डर दिखाए दिए हैं, इसलिए आगामी कार्रवाई बंद कर दी गई है।

-धर्मपाल, डीटीपी, नगर निगम करनाल।

नगर निगम अवैध कॉलोनी में मकानों को सील करने के लिए पुलिस फोर्स मांगी थी। इस दौरान एक दुकानदार ने तेल छिड़क कर अपने आप को जलाकर मारने की कोशिश की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया है, उसका नाम रवि है और उसके खिलाफ 309 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।-नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed