फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   इंटक की राज्य कमेटी सदस्यों ने राज्य प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

इंटक की राज्य कमेटी सदस्यों ने राज्य प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 24 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
इंटक की राज्य कमेटी सदस्यों ने राज्य प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (इंटक) की राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को करनाल बस स्टैंड परिसर में हुई बैठक में राज्य महासचिव महावीर मलिक, राज्य उपप्रधान रीतू राज, राज्य सचिव बिजेंद्र जांगड़ा और युवा इंटक के राष्ट्रीय सचिव रामकरण हुड्डा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव हरियाणा में इंटक को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुछ कथित लोगों को साथ लेकर यूनियन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य महासचिव महावीर मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों व मजदूरों के खिलाफ विभागों के निजीकरण की नीतियां बना रही हैं ऐसे में कर्मचारी संगठनों को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सबसे बड़े कर्मचारी संगठन इंटक को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार की निजीकरण नीतियों का पूरे प्रदेश में कर्मचारी विरोध कर रहे हैं मगर इंटक प्रदेश अध्यक्ष निजीकरण को लागू करवाने के लिए सरकार का साथ दे रहे हैं। मीटिंग में कहा गया कि अनूप सहरावत नाम के शख्स को राज्य कमेटी से हटा दिया गया था। कुछ लोगों ने पांच सितंबर की हड़ताल का तुगलकी फरमान जारी करके रोडवेज कर्मचारियों की एकता को तोड़ने की कोशिश की है। अनूप सहरावत जैसे लोग व्यक्तिगत हित साधने के लिए कर्मचारी आंदोलन को कमजोर करके सरकार के हाथों में खेल रहे हैं। अनूप सहरावत को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (इंटक) मेें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष जगतार सिंह सोढी, प्रेस सचिव राजबीर, मुख्य सलाहकार वेद राम शर्मा, मुख्य संगठन सचिव जितेंद्र लाकड़ा, उपप्रधान जसबीर व वरिष्ठ उपप्रधान रवि शंकर धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed