{"_id":"5b9d582a867a550139684073","slug":"51537038378-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव फूसगढ़ में अवैध खुर्दों के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव फूसगढ़ में अवैध खुर्दों के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव फूसगढ़ की महिलाओं ने गांव में चल रहे अवैध खुर्दों, आधे किल्ले में गोबर के लगे ढेर और टूटी सड़कों और खस्ताहाल चौपाल जैसी कई समस्याओं को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ बवाल काटा। महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और कहा कि गांव की इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए।
युवा बोलेगा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शेखपुरा अपनी टीम के साथ पहुंचे और महिलाओं की आवाज को बुलंद किया। सीमा, वीना शर्मा, रानी, श्यामो गुप्ता, विजय लक्ष्मी ने बताया कि गांव में, दुर्गा कालोनी, राजीव कॉलोनी में शराब के अवैध खुर्दें जोरों पर चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां कुछ खुर्दों पर तो महिलाएं ही शराब बेचती हैं। ग्रामीण सुरेंद्र मेहला ने सरेआम कई बार पुलिस को बुलाकर महिलाओं द्वारा बेची जा रही शराबों को दिखाया गया। इसके अलावा, इन महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यह गांव सीएम सिटी के बीच में आ चुका है। कई सालों पहले गांव की जमीनें इक्वायर हो गई हैं। इसके अलावा, बैंक कॉलोनी के मालिकों ने यहां कालोनियां काटी। उन्होंने गांव के बीच में दो बीघे जमीन खाली छोड़ दी। उनकी मंशा थी कि यहां पर कोई व्यायामशाला, पार्क या ग्रामीणों की सुविधा के लिए कुछ बनाया जाए लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद अब इस जमीन पर ग्रामीणों ने गोबर डालना शुरू कर दिया है, जिसके ढेर लगे हैं। इस कारण आस-पास के बच्चे बीमार होने लगे हैं। इन समस्याओं से ग्रामीण काफी समय से जूझ रहे हैं।
शनिवार को महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाई कि इस गंदगी को यहां से हटाया जाए और इस जमीन की चारदीवारी करवाकर ग्रामीणों की सुविधा के लिए कुछ बनाया जाए। समाजसेवी दिनेश बख्शी, रवि भाटिया, तेजपाल और युवा महिला विंग की मीडिया प्रभारी संजू मलिक, अनित ग्रोवर, करनाल उपप्रधान किरण ने बताया कि फूसगढ़ और आस पास की कालोनियां में सड़कों का बुरा हाल है जिस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इन सड़कों की मर मत जल्द करवाई जाए। इस मौके पर नीलम, कांता, सविता, आरती, कांता बिंदल, सत्यदिल, काजल सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।