फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करने में करनाल दूसरे स्थान पर, पानीपत नंबर वन

दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करने में करनाल दूसरे स्थान पर, पानीपत नंबर वन

Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करने में करनाल दूसरे स्थान पर, पानीपत नंबर वन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा बनाए गए दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड करने में करनाल दूसरे नंबर पर है। करनाल जिले में अभी तक 1301 महिलाओं व युवतियों ने ही दुर्गा शक्ति एप अपने मोबाइल में डाउनलोड किया है। आईजीपी करनाल रेंज की बात करें तो फिलहाल पानीपत में सबसे ज्यादा 2852 महिलाओं व युवतियों ने डाउनलोड किया है, पानीपत फिलहाल पहले स्थान पर है और कैथल तीसरे स्थान पर है जिसमें सबसे कम 457 महिलाओं ने ही यह एप डाउनलोड किया है। जिससे यह साफ है कि दुर्गा शक्ति एप के बारे में अभी तक महिलाएं जागरूक नहीं है। महिलाओं को एप के प्रति जागरूक करने व महिलाओं व छात्राओं के मोबाइल में यह एप डाउनलोड कराने के लिए आईजी नवदीप सिंह विर्क ने सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, महिला थाना प्रभारी व दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स को निर्देश दिये हैं कि वह सार्वजनिक स्थानों पर जाकर, स्कूल, कॉलेज, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर जाकर महिलाओं को इस एप के बारे में बताएंगें। साथ ही इसके इस्तेमाल के बारे में भी बताएंगे। बता दें 12 जुलाई को पंचकूला में सीएम मनोहर लाल द्वारा दुर्गा शक्ति एप का शुभारंभ किया था। इसके बाद करनाल जिले में 16 जुलाई को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने भी एप के बारे में जानकारी दी थी और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के को फील्ड में रवाना किया था। इसमें 22 महिला पुलिस कर्मचारी है और 50 पुरूष कर्मचारी हैं।

ऐसे करें दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड
दुर्गा शक्ति एप को महिलाएं व युवतियां अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर नि:शुल्क डाउनलोड करें। इसके बाद एप में उन्हें अपनी जानकारी जैसे नाम, पता मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी। इसके बाद आपने कोई भी चार अंकों का पासवर्ड देना होगा। इसके बाद यह एप ओपन हो जाएगी और स्क्रीन पर लाल बटन दिखाई देगा। जिसे दबाने पर आपकी लोकेशन पुलिस के पास पहुंच जाएगी और कुछ समय में ही सहायता के लिए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


जिले व प्रदेश से बाहर जाकर भी महिला दबा सकती हैं लाल बटन
यदि कोई महिला व लड़की राज्य व जिले से बाहर भी जाती है और किसी संकट में फंस जाती है तो भी वह इस एप का लाल बटन दबाएंगी तो उसकी लोकेशन व सूचना तुरंत करनाल पुलिस को मिलेगी और यहां की पुलिस उस लोकेशन के समीप पुलिस स्टेशन को उस महिला की सहायता के लिए सूचना देगी और वहां की पुलिस तुरंत महिला की सहायता के लिए मौके पर पहुंच जाएगी। लाल बटन दबाने पर इसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर 1091 पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप लांच किया गया है। महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने व उनके मोबाइल में यह एप डाउनलोड करने के लिए सभी थाना प्रभारी व दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स को निर्देश दिए हुए हैं। इस एप से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में भारी कमी आएगी।
-नवदीप सिंह विर्क, आईजी, करनाल रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed