फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आठ माह से नगर निगम के चक्कर काट रही है महिला, नहीं हो रही सुनवाई

आठ माह से नगर निगम के चक्कर काट रही है महिला, नहीं हो रही सुनवाई

Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आठ माह से नगर निगम के चक्कर काट रही है महिला, नहीं हो रही सुनवाई
आठ माह से नगर निगम के चक्कर काट रही है महिला, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जोडियों कुआ शीश महल निवासी एक महिला पिछले आठ महीने से नगर निगम के चक्कर काट रही हैए लेकिन उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। महिला का कहना है कि उसके सामने वाले पड़ोसी ने अपना मकान नालियों से आगे बना लिया है और आगे लैंटर भी डाल दिया है। इससे उसके घर में अंधेरा रहता है और वह लैंटर उसकी बेटी के कमरे के बिल्कुल नजदीक है। महिला स्नेह लता शर्मा बताया कि उसने यह शिकायत जून 2017 में नगर निगम आयुक्त हो दी थी, जब उसकी पड़ोसन अपना मकान बना रही थी। उसका पहले मकान नाली से पीछे था, लेकिन उस उसकी पड़ासन ने अपना पुराना मकान तोड़कर गली में पानी की निकासी की नाली से आगे नया मकान बनाना शुरू कर दिया। उस समय नगर निगम के अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी और उसकी पड़ोसन ने मकान भी बना लिया है। अभी भी नगर निगम की ओर से इस बारे मे कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्नेह लता ने बताया कि मकान में रहने वाले युवक हड़दंग करते रहते हैं, इसलिए उन्हें भय बना हुआ है। वह अपने घर में अपनी बेटी के साथ रहती है। इस बारे में उसने डीसी, सीएम विंडो कष्ट निवारण समिति में भी शिकायत दी हुई है। यही नहीं नगर निगम आयुक्त से मिलकर भी उन्होंने पुरी समस्या के बारे में बताया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर इस बारे में ईओ धीरज कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed