फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गंदगी से अटी पड़ी नालियां, मक्खी-मच्छरों की भरमार, महिलाओं ने खोला पार्षद के खिलाफ मोर्चा

गंदगी से अटी पड़ी नालियां, मक्खी-मच्छरों की भरमार, महिलाओं ने खोला पार्षद के खिलाफ मोर्चा

Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंदगी से अटी पड़ी नालियां, मक्खी-मच्छरों की भरमार, महिलाओं ने खोला पार्षद के खिलाफ मोर्चा
गंदगी से अटी पड़ी नालियां, मक्खी-मच्छरों की भरमार, महिलाओं ने खोला पार्षद के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। तरावड़ी के वार्ड नंबर-8 में पड़ने वाली विक्रम कालोनी की महिलाओं ने उस समय वार्ड के पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं का आरोप है कि जब पार्षद उनकी समस्याओं को हल करवाने की बजाए उन्हें यह कह रहा है कि जब उन्हें यहां से वोट ही नहीं मिले तो वह यहां पर विकास क्यों करवाए? यही नहीं महिलाओं ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी पर भी विकास कार्य न करने और पार्षद के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए। महिला कृष्णा, निर्मला, सुदेश, ऊषा, लखविंद्र, चंद्रो देवी, पूजा, मंजू, पालकी, शुभम, अनमोल, अभिषेक, रवि, मन्नी, लाखा एवं सुखविंद्र के साथ-साथ युवा बोलेगा मंच के सदस्य हरीश मदान, साहिल गिरधर, सन्नी सचदेवा, मुकेश बीबा, भारत शर्मा, विशाल रहेजा, लक्की आन्नद, हैप्पी कामरा, मन्नी गिरधर, दीप बजाज, शुभम बजाज, गौरव रावल, गौरव गिरधर समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि जब विक्रम कालोनी के विकास कार्यों को लेकर पार्षद से बातचीत की जाती है कि पार्षद यह कहते हैं कि जब यहां से उन्हें वोट ही नहीं मिले तो वह यहां पर विकास कार्य क्यों करवाएं? उन्होंने कहा कि पार्षद वोट मांगने तो आ जाते हैं। इसके बाद वह यहां का रास्ता भूल जाते हैं। कालोनिवासियों ने कहा कि यहां पर विकास कार्यों में अनदेखी की जा रही है। न तो गलियों में निकासी की कोई व्यवस्था है और न ही विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यहां पर गदंगी की भरमार है और मक्खी-मच्छरों का इतना ज्यादा आलम है कि बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इधर युवा बोलेगा मंच ने कालोनी के लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि नगरपालिका द्वारा जल्दी ही यहां पर समस्याएं हल नही करवाई गई तो सड़कों पर उतरकर जाम लगा देंगे और नगरपालिका और संबधित पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इस बारे में जब वार्ड नंबर-8 के पार्षद सेठी पांचाल ने कहा कि वह कहीं व्यस्त हैं। वह थोड़ी देर में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed