फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एक जाति विशेष के डंडे के नीचे काम कर रही सरकार : सैनी

एक जाति विशेष के डंडे के नीचे काम कर रही सरकार : सैनी

Mon, 03 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
एक जाति विशेष के डंडे के नीचे काम कर रही सरकार : सैनी
असंध। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार एक जाति विशेष के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रही है। कांग्रेस व इनेलो के राज से तंग आकर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन ये सरकार भी पूर्व की सरकारों की तरह जाति विशेष के डंडे के नीचे काम कर रही है। ये ही कारण है कि प्रदेश में आगजनी करने वालों के खिलाफ मुकदमों को वापस लिया जा रहा है, उन्हें नौकरियां दी जा रही हैं। जिस प्रदेश में थानों में लूटपाट होती हो, पुलिस कर्मचारियों को पीटा जाता हो उस प्रदेश की जनता को अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। सरकार इस समय सबका साथ सबका विकास नहीं, बल्कि एक जाति विशेष का साथ व उनका विकास पर काम कर रही है। राजकुमार सैनी असंध की नई अनाज मंडी में आढ़ती सतीश बिदंल के प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। सैनी ने बातचीत में कहा कि वह किसी जाति विशेष को आरक्षण देने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि यह आरक्षण जाति जनसंख्या के आधार पर सौ प्रतिशत कर देना चाहिए। इस अवसर पर जिला संयोजक वीरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र राणा, नरेश राणा, दिनेश अग्रवाल, नरेन्द्र राणा, रतन लाल जांगड़ा, राम अवतार गर्ग, जयकुमार गुप्ता, हर्षवर्धन बिंदल व पार्षद राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह पर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर एक बार फिर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा राज्यसभा को समाप्त कर देना चाहिए, क्योंकि यहां पर नकारा लोग जाते हैं व देश की तरक्की में टांग अड़ाते हैं, इसलिए हमें राज्यसभा की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी किसान सभाओं का आयोजन कर रही है लेकिन जो लोग 60 वर्ष सत्ता में रहने के बाद भी किसानों का भला नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता ने 2019 में उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया तो वह प्रदेश को जाति विशेष, भ्रष्टाचार से मुक्त कर ऐसा काम करके दिखायेंगे और बतायेंगे कि हमारे सपनों का हरियाणा कैसा होना चाहिए?
विज्ञापन

सैनी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बेहद ईमानदार व्यक्ति है, लेकिन उनके आसपास रहने वाले लोग ईमानदारी का नाटक करते हैं। उन्होंने जीएसटी पर बोलते हुए कहा कि अभी इसके बारे में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी, लेकिन एक समान टैक्स होने से बड़े उद्योगपति छोटे उद्योगपतियों को समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed