{"_id":"5953fd4d4f1c1b42598b46c2","slug":"51498676557-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट पेज के लिए- झमाझम बरसे बदरा, टूटे सारे रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट पेज के लिए- झमाझम बरसे बदरा, टूटे सारे रिकार्ड
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बुधवार सुबह करनाल में हुई मुसलाधार बारिश में सारे पुराने रिकार्ड टूट गए। सुबह 4 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से कुछ देर में ही पूरा शहर लबालब हो गया। दो घंटे के अंदर ही बदरा पूरे महीने का पानी बरस गए। करनाल में बुधवार को रिकार्ड 153 एमएम बारिश हुई, जो इससे पहले एक दिन में कभी नहीं हुई।
अभी तक एक दिन में सबसे अधिक बारिश का जो रिकार्ड था, वह 6 सितंबर 2014 का है। इस दिन 136 एमएम बारिश हुई थी। वहीं अगर जून महीने की बात करें तो इससे पहले 5 जून 1954 में एक दिन में 68.6 एमएम बारिश हुई थी। रात भर हुई भारी उमस के बाद सुबह 4 बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि लगा जैसे बादल फट गया हो। दो घंटे के बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो गया। लोगों के घरों तक में पानी घुस गए। वहीं तीन महीने पहले शुरू हुआ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पांचवे तल पर भी लबालब पानी भर गया, जिससे ओपीडी, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों व डॉक्टरों को भारी परेशानी हुई। सुबह 6 बजे बारिश मंद पड़ गई, लेकिन दिनभर काले घने बादल छाए रहे और शाम तक रूक-रूक के बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार प्री मनसून की यह बारिश अनुमान से कहीं बेहतर बारिश रही। इससे पहले कभी भी करनाल में इतनी जोरदार बारिश नहीं हुई। सीएसएसआरआई के मौसम वैज्ञानिक डॉ देवेंद्र बुंदेला ने बताया कि मानसून नजदीक आ रहा है, यह मध्यप्रदेश और राजस्थान से होते हुए एक जुलाई तक हरियाणा में दस्तक दे देेगा। हालांकि इससे पहले प्री-मानसून बारिश से सराबोर करता रहेगा। विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में फिर से जोरदार बारिश का अनुमान है।
-------------------------------
बॉक्स
एक महीने का पानी एक दिन में बरसा
बुधवार को हुई मुसलाधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं इस बारिश ने शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी। आसमान में छाए बादल एक दिन में ही पूरे महीनें की बारिश कर दिए।करनाल में जितनी बारिश बुधवार को हुई उतनी बारिश पूरे महीने नहीं होती। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुुसार पिछले 10 साल में जून महीने में सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2011 में हुई थी। इस वर्ष पूरे माह 156.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बाकि के सालों में जून माह में हुई बारिश बुधवार को हुई बारिश से कम है।
विज्ञापन
---------------------------
बॉक्स
वर्ष बारिश- एमएम में2007 43.12008 54.42009 31.22010 156.62011 57.82012 148.32013 81.32014 25.82015 144.82016 108.9