फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गुस्सा: बिजली निगम ने नहीं बदला ट्रांसफार्मर, गुस्साए किसान ने जमकर मचाया तोड़फोड़, लघु सचिवालय के सामने सड़क जाम कर ट्रांसफार्म

गुस्सा: बिजली निगम ने नहीं बदला ट्रांसफार्मर, गुस्साए किसान ने जमकर मचाया तोड़फोड़, लघु सचिवालय के सामने सड़क जाम कर ट्रांसफार्म

Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
गुस्सा: बिजली निगम ने नहीं बदला ट्रांसफार्मर, गुस्साए किसान ने जमकर मचाया तोड़फोड़, लघु सचिवालय के सामने सड़क जाम कर ट्रांसफार्म
फोटो संख्या-28 से 37
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो तोड़फोड़ के बाद सड़क जाम कर लगाई आग
-किसान ढाई महीने से लगा रहा था नगर निगम का चक्कर, नहीं लगा पा रहा जीरी, लगाया पैसे मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/तरावड़ी। खराब ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने पर तरावड़ी के गांव श्यामगढ़ के एक किसान ने शनिवार को बिजली निगम के दफ्तर में तोड़फोड़ मचाने के साथ शाम को शहर पहुंचकर लघु सचिवालय के सामने सड़क जाम कर ट्रांसफार्मर को आग लगा दी। किसान के इस तोड़फोड़ से जहां तरावड़ी स्थित निगम ऑफिस में रखा फर्नीचर व एक पेड़ टूट गया, वहीं लघु सचिवालय का रास्ता घंटों जाम रहा। निगम ने किसान के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।
किसान का आरोप है कि वह ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ढाई महीने से निगम का चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई। खेतों को पानी न मिल पाने से वह जीरी नहीं लगा पा रहा है। इस कारण मजबूरन उसने यह कदम उठाया। किसान जसविंद्र शनिवार की शाम चार बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ट्रांसफार्मर रख तरावड़ी के बिजली दफ्तर पहुंचा। वहां पर बिजली अधिकारियों से बातचीत के बाद भी जब समस्या का समाधान न हुआ तो उसने अपने ट्रैक्टर को निगम के कैश काउंटर के भीतर घुसा दिया। इससे कार्यालय के दरवाजे सहित वहां रखा फर्नीचर टूट गया। इसके बाद भी किसान का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ और उसने वाहन पार्किंग में खड़े एक पुराने पेड़ को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे नीचे खड़े कई वाहन टूट गए। यहां से निकल कर किसान सीधा करनाल में लघु सचिवालय के पास पहुंचा। यहां पर सचिवालय के मेन गेट के सामने सड़क पर ट्रांसफार्मर को फेंक दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद किसान पास में मौजूद एक दुकान पर पहुंच कर नींबू पानी और बीड़ी पी। इसके बाद ट्रांसफार्मर को सड़क पर रखकर उसमें आग लगा दी। साथ ही ट्रैक्टर को सड़क के बीच खड़ा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों पर लगाया पैसे मांगने का आरोप
किसान जसविंद्र ने कहा कि ‘मैं ढाई माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। पानी न मिलने के कारण खेत में लगी जीरी सूख रही है, वहीं बिजली न आने के बाद भी दो माह से बिल भर रहा हूं’। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए दो हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। अपने आप को आरएसएस संगठन का पुराना सदस्य बताते हुए जसविंद्र ने कहा कि मेरे घर का मीटर भी दो साल से खराब पड़ा है। इसकी निगम अधिकारियों को जानकारी भी दी है, लेकिन आज तक वह भी बदला नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो रोक दूंगा पाकिस्तान जाने वाली बस का रास्ता
जसविंद्र ने धमकी दी है कि यदि उसके समस्या का समाधान न हुआ तो दिल्ली से पाकिस्तान जाने वाली सदा-ए-सरहद बस का रास्ता रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली निगम में किसी समस्या का समाधान नहीं होता। यहां किसान और आम लोगों को लूटा जाता है।

----------
इस घटना से संबंधित रिपोर्ट मैंने मांगी थी। इससे पता चला कि किसान अपनी समस्या लेकर एक दिन पहले ही निगम आया था। आज ट्रांसफार्मर लेकर पहुंच गया और हंगामा किया। निगम में 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है। किसान पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
- एसके रहेजा, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed