फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पांव फिसलने से नहर में डूबा युवक, मौत

पांव फिसलने से नहर में डूबा युवक, मौत

Fri, 16 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पांव फिसलने से नहर में डूबा युवक, मौत
निगदू। नहर पर दौड़ लगाने गए एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार दोपहर को करीब 3 बजे निगदू वाल्मीकि कॉलोनी के निवासी केशव (15) वर्षीय हाबड़ी ब्रांच निगदू नहर पर दौड़ लगाने के लिए 3-4 बच्चों के साथ गया था। दौड़ लगाने के बाद केशव व उसके साथियों ने नहर के किनारे रखे कपड़ों को पहने लगे तो इसी दौरान केशव का पजामा नहर में गिर गया। पजामा निकालने के लिए केशव ने किनारे पर बैठकर जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया। इससे अचानक उसका पैर फिसल गया और केशव नहर में जा गिरा। नहर में डूबता देख अन्य साथियों ने युवक को बाहर निकालने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही केशव के परिजन नहर पर पहुंचे। नहर के बीचों-बीच रस्सा फेंक कर केशव को ढूढंने की कोशिश की। शाम करीब साढ़े सात बजे केशव का शव नहर से मिला है। जहां युवक डूबा था उसका शव उससे करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed