{"_id":"60c129338ebc3ea5ed27f56d","slug":"509-crore-announcement-karnal-news-knl72616015","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल करनाल को आज देंगे 509 करोड़ की सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल करनाल को आज देंगे 509 करोड़ की सौगातें
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को कर्णनगरी को 509 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह चंडीगढ़ से ऑनलाइन ही करनाल की पांच परियोजना का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके लिए लघु सचिवालय में सुबह 10 बजे से सांसद संजय भाटिया की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित होगा। सीएम करीब 10.30 बजे लाइव होकर शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री 10 जून को जिले में करीब 509 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 11 करोड़ 93 लाख रुपये की दो योजनाओं का उद्घाटन व 496 करोड़ 85 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री वीरवार को प्रदेश की करीब 1170 करोड़ रुपये की 98 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। जिसमें 509 करोड़ की परियोजनाएं करनाल जिले की हैं।
इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
1- करनाल के जाटो गेट में 33केवी का बिजली घर का उद्घाटन किया जाएगा। इस बिजली घर के निर्माण पर 11 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत आई है। अब बिजली घर बनकर तैयार है। इसके शुरू होने के बाद पुराना करनाल, सेक्टर-16, जाटो गेट, प्रीतमनगर, श्याम नगर, सब्जी मंडी एरिया आदि शहर के एक बड़े हिस्से को बड़ा लाभ पहुंचेगा। इन क्षेत्रों को निर्वाध विद्युतापूर्ति मिल सकेगी।
2-सीएम द्वारा वीरवार को नगर निगम में दो जेटिंग मशीनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। इन्हें 30.90 लाख रुपये से खरीदा गया है। उद्घाटन के बाद यह दोनों जेटिंग मशीने निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाएंगी। अभी तक नगर निगम के पास बड़ी जेटिंग मशीन हैं, जिससे छोटी छोटी गलियों में जाकर सीवरेज की सफाई करने में दिक्कत आती है, लेकिन इन दो जेटिंग मशीनों से छोटी गलियों की सीवर लाइन को भी आसानी से साफ किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
1-जिले के चकदा गांव में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से एक 33केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस बिजली घर के निर्माण से चकदा व आसपास के करीब एक दर्जन गांवों को बेहतर बिजली की आपूर्ति मिल सकेगा।
2- करनाल जिले के गांव बांसा में 4 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 33 केवी का सब स्टेशन बनाने के कार्य का सिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इससे करीब बांसा व आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्हें निर्वाध बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी।
3-मुख्यमंत्री आज करनाल के किनारे से गुजरने वाली आवर्धन नहर के नवीनीकरण का भी सिलान्यास करेंगे। जिस पर करीब 479 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस नगर का चौड़ीकरण किया जाएगा। जिससे नहर की जल क्षमता को बढ़ाया जा सके। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों को पहुंचेगा।