फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   50.96 in the first shift and 50.60 percent in the second

पहली पाली में 50.96 तो दूसरी में 50.60 फीसदी ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
50.96 in the first shift and 50.60 percent in the second
50: दयाल सिंह कॉलेज से एचपीएससी की परीक्षा देकर निकलते अभियार्थी। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को 24 केंद्रों पर एचसीएस की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिले में 7380 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें सुबह की पाली में 3761 अभ्यर्थियों यानी 50.96 प्रतिशत ने परीक्षा दी। 3619 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में 3735 अभ्यर्थियों यानी 50.60 प्रतिशत ने परीक्षा दी वहीं 3645 गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीसी योगेश कुमार ने बताया कि सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग की गई। सीसीटीवी कैमरों पर भी लगातार नजर रखी गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी नहीं मिली है। परीक्षा दो सत्रों में हुई। पहला सत्र 10 बजे से 12 बजे व दूसरा सत्र 3 बजे से 5 बजे तक रहा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
पंडित चिरंजी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 14, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 (ब्लॉक ए), दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 (ब्लॉक बी), वीयूएमएन जैन पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर (पुरुष वर्ग), गुरुनानक खालसा कॉलेज (ब्लॉक ए) व (ब्लॉक बी), राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल (ब्लॉक ए) व (ब्लॉक बी), डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पुरुष), राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय मॉडल टाऊन, डीएवी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पुरुष), डीएवी पीजी कॉलेज करनाल (ब्लॉक ए), डीएवी पीजी कॉलेज करनाल (ब्लॉक बी), राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड, दयाल सिंह कॉलेज करनाल, जैन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आदर्श पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए) व (ब्लॉक बी), गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन व श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण
लिखित परीक्षा की सांध्यकालीन पाली में उपायुक्त निशांत कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने आदर्श पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए) व (ब्लॉक बी), श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 (ब्लॉक ए), दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 (ब्लॉक बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर (पुरुष), दयाल सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं देखीं व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के पहचान पत्र भी जांचे। सुबह की पाली में भी छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां रोकने के लिए बरती गई सतर्कता
करनाल। हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस की लिखित परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्र में मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सह-फ्लाइंग स्क्वॉयड अधिकारी और केंद्र अधीक्षक को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सुबह से लगातार सतर्क रहते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। सुबह होते ही डीसी व एसपी ने स्वयं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी जांचे। बिना पहचान पत्र किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया। हर केंद्र अधीक्षक को परीक्षा का समय पूरा होने के उपरांत अविलंब ओएमआर शीट को परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीसी योगेश कुमार के पास जमा करावाने के निर्देश दिए गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सह-फ्लाइंग स्क्वॉयड अधिकारी एवं एसडीएम करनाल गौरव कुमार, एसडीएम घरौंडा डॉ. पूजा भारती, एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग, एसडीएम असंध मनदीप कुमार, एमडी शुगर मिल अदिति, नगराधीश अभय कुमार जांगड़ा, एचसीएस मंयक भारद्वाज आदि ने भी लगातार चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed