फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5 lakh froud on the name of foreign sendign

विदेश भेजने के नाम पर की करीब 5 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
5 lakh froud on the name of foreign sendign
इंद्री। विदेश भेजने के नाम पर करीब 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जपती छपरा निवासी तोखिर अब्बास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2019 में पानीपत निवासी मुर्शफा ने उसे बताया कि मेरा दोस्त सोनू निवासी पानीपत लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। सोनू तुम्हारे बेटे गाजी अब्बास को भी विदेश भेज देगा। जिस पर वह बेटे को विदेश भेजने के लिए राजी हो गया। इसके बाद मुर्शफा ने तोखिर अब्बास की मुलाकात सोनू व उसकी पत्नी जसविंद्र से करवाई तो सोनू ने कहा कि हम तुम्हारे बेटे को इटली भेज देंगे और इसे वहां नौकरी भी लगवा देंगे। इसके लिए 8 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने एडवांस के नाम पर उससे 4 लाख 93 हजार रुपये लिए और अब फोन नहीं उठा रहे। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed