फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5 lakh froud

नकली सोने के सिक्के देकर पांच लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
5 lakh froud
गांव ठरवा माजरा निवासी दंपति को नकली सोने के सिक्के देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ठरवा माजरा असंध निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। करीब 10 दिन पहले जलमाना पाल स्वीट्स की दुकान पर सामान लेने के लिए खड़ा था। कुछ समय बाद एक व्यक्ति आया और बोला कि मुझे देसी घी चाहिए। मैंने उसे घी लेने के लिए अपने घर बुला लिया। जब वह घर आया तो उसने अपना नाम मोहन बताया। वह 700 रुपये में एक किलो घी लेकर चला गया। साथ ही सोने के दो सिक्के देकर गया। जब मैंने सुनार से वह सोने के सिक्के चेक कराए तो असली निकले। इसके बाद वह बोला कि उसके पास करीब 4 किलो सोने के सिक्के हैं। वह सस्ते रेट पर दे देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। इसके बाद मैं पत्नी के साथ करनाल नमस्ते चौक पर आया वहां आरोपी दो अन्य व्यक्ति व एक महिला के साथ आया और सिक्कों से भरा एक बैग उसे दे दिया और मुझसे पांच लाख रुपये ले लिए। वह पत्नी के साथ सोने के सिक्के लेकर सुनार के पास गया तो सुनार ने बताया कि सभी सिक्के नकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed