फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5 died by corona and 2 by black fungus

कोरोना से 5 व ब्लैक फंगस से 2 मरीजों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
5 died by corona and 2 by black fungus
कोरोना से रविवार को 5 लोगों की जान चली गई वहीं ब्लैक फंगस के दो मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 527 पहुंच गई है। ब्लैक फंगस से 18 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राहत की बात है कि कोरोना के सिर्फ 54 नए केस आए हैं, ब्लैक फंगस का रविवार को एक भी नया केस नहीं आया। वहीं मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। रविवार को 98 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे। जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.31 प्रतिशत और रिकवरी रेट 96.90 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। अभी तक जिले में 372547 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 333437 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 39542 पॉजिटिव आ चुके हैं। 38319 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में फिलहाल 696 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

गांवों में लगातार मिल रहे पॉजिटिव केस
रविवार को 1006 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें विद्यार्थी 7, दो पुलिस कर्मचारी, साइंटिस्ट सहित अन्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही जपती छपरा में दो, हलवाना में 6, सेक्टर-13 में तीन, राजेपुर में 5, बिजना में 2 केस पॉजिटिव मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के नए केस कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

18 प्लस के लिए वैक्सीन का टोटा, 45 प्लस के लिए आई 15 हजार डोज
करनाल। वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण में देरी हो रही है। कई दिन से 45 प्लस के लिए वैक्सीन कम थी। रविवार को सरकार की ओर से करीब 15 हजार डोज 45 प्लस के लिए भेजी हैं लेकिन अब 18-44 वर्ष के के लिए वैक्सीन का टोटा हो गया है। लोगों का कहना है कि पहले सरकार वैक्सीन लगवाने पर जोर दे रही थी। अब लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हैं तो सरकार के पास पर्याप्त संख्या में वैक्सीन ही नहीं हैं। वैक्सीन की कमी के कारण रविवार को दो ही सेंटर बनाए गए थे। जहां 280 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 12 हफ्ते बाद ही लगेगी दूसरी डोज : डीसी
डीसी निशांत कुमार ने बताया कि कोरोना की दोनों वैक्सीन सुरक्षित हैं। लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बदलाव कोविशील्ड के टीके के संबंध में है जिसमें अब पहली और दूसरी डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह का अंतर रखा गया है जोकि पहले 6 से 8 सप्ताह का था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज लग चुकी है वो दूसरी डोज लेने केवल 12 से 16 हफ्ते के दौरान ही सेंटर पर आएं, भले ही उन्हें पहले 6 हफ्ते बाद आने के लिए कहा गया हो या उन्हें 6 हफ्ते वाला एसएमएस पहले मिला हो। उन्होंने बताया कि कोविड की वेबसाइट में अब 12 हफ्ते से पहले किसी को भी दूसरी डोज का टीका लगाने का प्रावधान नहीं है।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें : एसपी
करनाल। एसपी गंगाराम पुनिया ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए अपने घरों में रहने की हिदायतों का पालन करना चाहिए। आमजन से अपील है कि बेवजह सड़कों पर न निकलें। दुकानदारों से अपील है कि अपनी दुकान पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न होने दें। बिना वजह सड़कों पर घूमने व नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed