{"_id":"7df70129ec17b91d21d7f09e8ffecde9","slug":"46-contender-in-inld-from-karnal-loksabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल लोकसभा सीट से 46 नेताओं ने जताई दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल लोकसभा सीट से 46 नेताओं ने जताई दावेदारी
करनाल
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल लोकसभा सीट पर इनेलो के दावेदार की फेहरिस्त काफी लंबी है। इनमें घरौंडा के मौजूदा विधायक नरेंद्र सांगवान भी शामिल हैं।
मंगलवार को इनेलो की लोकसभा चुनाव समिति की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन लिए गए। पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस में 46 नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और अपने आवेदन कमेटी को सौंपे।
इनेलो लोकसभा चुनाव समिति में राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, निशान सिंह टोहाना, एससी सैल के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव वाल्मीकि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरएस चौधरी, जाहीर खान, ओपी माटा, पूर्व विधानसभा स्पीकर गोपीचंद गहलोत व अनंतराम तंवर शामिल हैं। मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव एनएस मल्खान भी मौजूद रहे।
ये हैं टिकट के दावेदार
घरौंडा के विधायक नरेंद्र सांगवान, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, सुरेश मित्तल, सुरेंद्र खलका, हरपाल रोड़, जगतार संधु, रामकुमार ऐबला, इंद्रजीत गोराया, ईश्वर नारा, सुगनचंद रोड़, जयपाल पूनिया, ओमप्रकाश, गुरचरण सिंह, पालेराम धनखड़, फूल सिंह मंजूरा, मेश सिद्धपुर, राजिंद्र अंजनथली, गुलाब सिंह और महिलाओं में सोनिका गिल, प्रकाश कौर, प्रेमलता छोकर, राजबाला वर्मा सहित 46 नेताओं ने करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगी।
विज्ञापन
चौबीस को सुप्रीमो को सौंपें जाएंगे आवेदन
राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा ने कहा कि इनेलो उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बिना एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा।
23 फरवरी को सिरसा लोकसभा के लिए आखिरी मीटिंग के बाद कमेटी 24 फरवरी को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सारे आवेदन सौंपेंगी। यह तय है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सबसे पहले इनेलो अपने दस उम्मीदवार घोषित करेगी।