फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   45 lakh rupees grabbed on the pretext of sending them to America

अमेरिका भेजने का झांसा देकर हड़पे 45 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
45 lakh rupees grabbed on the pretext of sending them to America
करनाल। युवक को अमेरिका भेजने और वहां बिजनेस के आधार पर पीआर दिलवाने का झांसा देकर दो आरोपियों ने 45 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 32-33 थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी विपुल ने बताया कि वह 12वीं पास है। उनके पिता किसान हैं। अप्रैल 2020 में उनके मामा के माध्यम से उसकी मुलाकात गुरुग्राम निवासी अजय सिन्हा से हुई थी। वह विदेश जाना चाहता था। बातचीत के दौरान अजय सिन्हा ने बताया कि वह स्टडी और बिजनेस वीजा पर लोगों को विदेश भेजता है और वहां की पीआर भी दिलवाता है। अमेरिका भेजने के लिए 54 लाख रुपये में उसके साथ बातचीत हुई। इसमें उसने 27 लाख रुपये पहले मांगे। इसके बाद आरोपी ने उसे विवेक तिवारी से मिलवाया और कहा कि यह सब काम वह और उसकी माता सावित्री ही देखते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मई 2020 से सितंबर 2021 तक आरोपी को एडवांस 29 लाख 70 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने उससे सारे कागजात भी ले लिए और कहा कि उसका काम जल्द करवा देंगे। सितंबर 2021 में विवेक तिवारी उसके मामा के पास आया और कहा कि बाकी 15 लाख भी खातों में डलवा दो नहीं तो डील रद्द हो जाएगी। फिर उसने 25 से 29 सितंबर के बीच 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उसने आरोपी से पीआर के लिए मूल वीजा की कॉपी मांगी तो उसे फोटोस्टेट कॉपी दिखा दी। इसके बाद विवेक तिवारी ने अपना फोन बंद कर लिया। उसने आरोपी अजय सिन्हा से बात की तो उसने कहा कि वह उसके सारे रुपयों का जिम्मेदार है। वह उसका वीजा लगवा देंगे। इसके बाद उसने भी अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed