फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   449 infected and three died from corona in karnal

कोरोना- खतरे की स्थिति पर करनाल, अब निजी अस्पतालों में 20 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
449 infected and three died from corona in karnal
कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने आईएमए से जुड़े डाक्टरों के साथ बैठक की। साथ ही निजी अस्पतालों को 20 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर एक दिन में सर्वाधिक 449 संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से करनाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 से अधिक रही है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 400 के भी पार हो गया है। इससे चिंतित जिला प्रशासन खतरे की आशंका को देखते हुए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इसके तहत डीसी निशांत कुमार यादव ने आईएमए से जुड़े डॉक्टरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और निजी अस्पतालों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। प्राइवेट अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो, कहीं लापरवाही न रहे, इस पर नजर रखने के लिए भी शुगर मिल एमडी अदिति की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है। इधर कोरोना के मामलों में भी नया रिकॉर्ड बना है। शुक्रवार को नए संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज से 7, ज्ञान भूषण नर्सिंग होम का कुक, अलग-अलग स्कूल कॉलेज से 29 विद्यार्थी और 13 शिक्षक, पांच पुलिसकर्मी और शुगर मिल से 9 केस सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि 227 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जिले की स्थिति-
नए केस आए - 449
अब तक पॉजिटिव - 18880
ठीक हुए - 15880
एक्टिव केस - 2809
मौत - 191
कुल सैंपल लिए - 291623
रिपोर्ट निगेटिव आई - 269971
बैठक में इन तीन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
1. सामान्य मरीजों के साथ ही कोरोना मरीजों का इलाज गलत...
आईएमए के साथ हुई बैठक में डीसी ने कहा कि कुछ प्राईवेट अस्पतालों से कोविड के लिए जारी प्रोटोकॉल को फॉलो न करने की शिकायतें आई हैं। यह भी देखा गया है कि कोविड के लक्षण वाले रोगी का सामान्य रोगियों के साथ इलाज किया जा रहा है, जबकि उसे अलग रखा जाना चाहिए।
2. टीम को यह होगा काम..
अस्पतालों में प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए गठित टीम में मेडिकल कालेज और निजी अस्पताल से एक-एक डॉक्टर को भी शामिल किया गया है। टीम प्राइवेट अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता और उनकी स्थिति की जानकारी के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल को भी सुनिश्चित करवाएगी।
3. पोर्टल पर देनी होगी बेड और मरीजों की जानकारी
मेडिकल कॉलेज की ओर से एक पोर्टल जारी किया गया था, जिसमें रोजाना के उपलब्ध बेड व रोगियों की संख्या अपडेट की जाती है। अब प्राइवेट अस्पताल भी इसी पोर्टल पर अपना ऑनलाइन स्टेटस देंगे, ताकि रोगी व बेडों की संख्या की जानकारी मिलती रहे।
गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिकतर लोग कोविड के फैलते प्रसार से बेखबर होकर दिनचर्या गुजार रहे हैं। तरावड़ी और बसंत विहार जैसे इलाकों से केस ज्यादा आए हैं। अब समय आ गया है कि कोविड से बचाव के लिए सावधानी और सभी नियमों का पालन अनिवार्य हो, इसलिए बैठक कर कुछ जरूरी निर्णय लिए हैं।

-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा टली
करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा की कक्षा छह के लिए 16 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। प्रिंसिपल जसराम सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित हुई है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed