{"_id":"607c9ed08ebc3e8d320f547d","slug":"435-people-veccinated-karnal-news-knl6762641","type":"story","status":"publish","title_hn":"435 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर लिया कोरोना को हराने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
435 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर लिया कोरोना को हराने का संकल्प
विज्ञापन
रविवार को इंद्री लाडवा रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में राधा स्वामी धार्मिक संगठन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मेगा वैक्सीन शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 435 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर कोरोना को हराने का संकल्प लिया।
कैंप में लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ-साथ डॉक्टरों द्वारा उन्हें कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए गए। वैक्सीन सुबह 9 बजे से 3 बजे तक ही लगाई जानी थी। परंतु लोगों में वैक्सीन लगवाने के उत्साह को देखते हुए कैंप का समापन करीब 5 बजे किया गया। इस मौके पर डॉ. पंकज कांबोज, डॉ. पूनम बंसल, फार्मासिस्ट नवीन कुमार, स्टाफ नर्स मीना, आशा वर्कर यूनियन प्रधान सुदेश, आशा वर्कर अमरजीत और धार्मिक संगठन के कृष्ण वर्मा, जोगिंद्र डोडा, रमेश कुमार, अविनाश सचदेवा, अमित चोपड़ा, वेद प्रकाश, राजेश कुमार, राम परिवार, रूबी गांधी, नेहा नारंग और जयवंती आदि मौजूद रहे।
उधर, क्षेत्र में करीब 13 हजार लोग ऐसे है जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है। आंकड़े बताते हैं कि अब तक करीब 4300 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों का कहना है कि शेष बचे लोगों को भी जल्द ही वैक्सीन लगाई जाएगी।